इन 3 गेंदबाजों ने वनडे में लुटाए सबसे ज्यादा रन, नंबर-1 ने तो पार कर दी सारी हदें
Published - 07 Sep 2026, 12:39 PM | Updated - 07 Sep 2026, 02:17 PM
Table of Contents
ODI: क्रिकेट में हर गेंदबाज का सपना होता है कि वो अपनी धारधार गेंदाबाजी से बल्लेबाजों पर शिकंजा कसे और टीम के लिए किफायती साबित हो. उनकी कोशिश रहती है कि वे कम रन खर्च कर ज्यादा से ज्यादा विकेट झटक सके, लेकिन वनडे क्रिकेट में अक्सर कहानी उल्टी ही देखने को मिलती है. समिति ओवर के इस लंबे प्रारूप मे गेंदबाजों को रन रोकने और विकेट चटकाने में अत्यधिक दबाव की जरूरत पड़ती है.
खासकर अगर कोई बॉलर अपनी छाप छोड़ने या करियर लंबा करने के लिए हजारों गेंदें फेंकता है तो उसके खाते में रनों की भारी संख्या जुड़ जाती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको क्रिकेट जगत के तीन ऐसे दिग्गज गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ODI क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी की धाक तो जमाई, मगर इसी दौरान अपने नाम सबसे ज्यादा रन लुटाने का अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया....
इन 3 गेंदबाजों के नाम दर्ज है ODI में सबसे ज्यादा रन लुटाने का रिकॉर्ड दर्ज
शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का नाम इस लिस्ट में नंबर-1 पर आता है. अपने 19 साल के लंबे ODI करियर में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है. लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने नाम सबसे ज्यादा रन लुटाने का अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया. पाकिस्तान के लिए 398 वनडे मुकाबले खेलते हुए उन्होंने 13632 रन खर्च किए और 395 विकेट चटकाए. इस बीच वह नौ बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने में भी कामयाब हुए. शाहिद अफरीदी का वनडे में इकॉनमी रेट 4.62 का है.
भारत के बाद श्रीलंका ने हासिल किया सेमीफाइनल का टिकट, बांग्लादेश को 4 विकेट से चटाई धूल
मुथैया मुरलीधरन
श्रीलंका के जादुई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muthiah Muralidaran) का नाम भी इस सूची में दर्ज है. 1993 में ODI डेब्यू करने वाले इस गेंदबाज का करियर काफी लंबा रहा है. उन्होंने लगभग 18 सालों तक इस फॉर्मेट में श्रीलंका टीम का प्रतिनिधित्व किया है. मुथैया मुरलीधरन ने 350 वनडे की 341 पारियों में 18811 गेंदें फेंकते हुए कुल 12326 रन लुटाए. हालांकि, इस दौरान वह 534 विकेट हासिल कर वनडे इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने. उन्होंने 3.93 की इकॉनमी और 23.08 की औसत से यह आँकड़ें हासिल किए हैं.
सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और धाकड़ खिलाड़ी सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. उन्होंने 445 मुकाबलों की 368 पारियों में 4.78 की इकोनॉमी और 36.75 के औसत से 323 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान सनथ जयसूर्या ने 11871 रन दिए. हालांकि, अपने कार्यकाल के दौरान वह श्रीलंका के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में से एक रहे थे. अपने 22 साल के करियर में वह चार बार पांच विकेट झटकने का कारनामा कर सके.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर