आयरलैंड सीरीज के लिए हुआ 14 सदस्यीय टीम का ऐलान, 6 हजार से भी ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी कप्तान
Published - 23 Apr 2026, 12:37 PM | Updated - 23 Apr 2026, 01:05 PM
Table of Contents
Ireland Series: आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड का दौरा करना है, जिसका शेड्यूल जारी हो चुका है। यह सीरीज मात्र दो टी20 मैचों की होगी, जो कि 26 और 28 जुलाई को खेले जाएंगे।
लेकिन इस सीरीज से पहले 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें 6 हजार से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को कप्तान नियुक्त किया गया है। आयरिश क्रिकेट बोर्ड (Ireland Series) ने 29 वर्षींय लोरकान टकर को कप्तान नियुक्त किया है, जिन्होंने अपने करियर में 6 हजार से अधिक रन बनाए हैं।
तीन अंतर-प्रांतीय सीरीज के लिए टीम तैयार
आयरलैंड (Ireland Series) पुरुष की अंतर-प्रांतीय श्रृंखला की शुरुआत 2 जून से होने वाला है। इसकी शुरुआत अंतर-प्रांतीय टी20 ट्रॉफी के पहले दौर के साथ होगा। इस मुकाबले में मौजूदा चैंपियन लेनस्टर लाइटनिंग, ब्रेडी में नॉर्थ वेस्ट वॉरियर्स से भिड़ने वाली है। अंतर-प्रांतीय श्रृंखला आयरलैंड (Ireland Series) की प्रमुख पुरुष घरेलू प्रतिनिधि क्रिकेट श्रृंखला है।
𝙎𝙌𝙐𝘼𝘿𝙎 𝘼𝙉𝙉𝙊𝙐𝙉𝘾𝙀𝘿
— Cricket Ireland (@cricketireland) April 22, 2026
The Inter-Pro squads have been named for the 2026 season - read all the details here: https://t.co/g1pBTF2VM8#IP2026 #IrishCricket ☘️🏏 pic.twitter.com/x7y85sL9zz
2026 में, यह श्रृंखला लेनस्टर लाइटनिंग, नॉर्दर्न नाइट्स और नॉर्थ वेस्ट वॉरियर्स के बीच खेली जाएगी। इस सीरीज में दो अलग-अलग व्हाइट-बॉल प्रतियोगिताएं शामिल हैं: इंटर-प्रोविंशियल कप जो कि 50 ओवर का होता है और इंटर-प्रोविंशियल ट्रॉफी जो कि टी20 प्रारूप में खेला जाता है। बता दें कि, इसको साल 2013 में दोबारा शुरू किया गया था और अब तक सफलतापूर्वक इसके 14 संस्करण खेले जा चुके हैं।
भारत के खिलाफ तैयारी करने का मौका- ग्रीम वेस्ट
क्रिकेट आयरलैंड (Ireland Series) के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ग्रीम वेस्ट ने कहा, "सीनियर पुरुष टीम के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम ने हमें इंटर-प्रो मैचों को रणनीतिक रूप से इस तरह से निर्धारित करने की अनुमति दी है जिससे खिलाड़ियों को भारत टी20 सीरीज और अफगानिस्तान 50 ओवर सीरीज के लिए तैयारी करने में मदद मिल सके।पुरुषों के 50 ओवर के विश्व कप और 2027 में होने वाले ओलंपिक दोनों के लिए क्वालीफाइंग स्पर्धाओं के साथ, इस गर्मी में होने वाला घरेलू क्रिकेट उन खिलाड़ियों के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है।’’
मां के देहांत के चलते घर लौटा CSK का ये खिलाड़ी, जानिए अब कब होगी टीम में वापसी
Ireland Series: ये खिलाड़ी संभालेंगे कमान
आगामी अंतर-प्रांतीय टी20 ट्रॉफी के लिए बोर्ड ने तीनों टीमों के स्क्वाड और कप्तान का नाम का ऐलान कर दिया है। मैच में लीनस्टर लाइटिंग के कप्तान के तौर पर लोरकान टकर को चुना गया है, जिन्होंने अपने करियर में 6000 हजार से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में मिलाकर हासिल की है।
नॉर्थ-वेस्ट वॉरियर्स का कप्तान एंडी मैकब्राइन को बनाया गया है तो नॉर्थन नाइट्स की कमान रॉस एडायर संभालते नजर आएंगे। बता दें कि, पिछले कुछ वर्षो में आयरलैंड क्रिकेट (Ireland Series) का स्तर काफी बढ़ा है और यही कारण है कि टीम इंडिया भी आयरिश क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए उनके साथ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हो गई है।
यहां देखें लीनस्टर लाइटिंग का स्क्वाड
लोरकान टकर (कप्तान), हैरी टेक्टर, बैरी मैकार्थी, जॉर्ज डॉकरेल, जोश लिटिल, कर्टिस कैम्फर, स्टीफन डोहेनी, गेविन होए, टिम टेक्टर, क्रिस डेफ्रीटास, डेविड डेलानी, मैथ्यू हॉलार्ड, जय मूंद्रा, बेन व्हाइट।
IPL 2026 के बीच भारतीय फैंस के लिए आई बुरी खबर, 3 खिलाड़ी हुए सस्पेंड
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर