मां के देहांत के चलते घर लौटा CSK का ये खिलाड़ी, जानिए अब कब होगी टीम में वापसी

Published - 23 Apr 2026, 10:42 AM | Updated - 23 Apr 2026, 01:05 PM

CSK

CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से होना है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन मैच से पहले टीम का स्टार खिलाड़ी मां के देहांत के बाद वापस घर लौट गया है।

बता दें कि, यह खिलाड़ी बाएंं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी हैं, जिनकी माता प्रेम देवी का निधन मंगलवार को हो गया। वह पिछले एक वर्ष से अस्वस्थ थीं और मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था।

जब उनकी माता का देहांत हुआ, उस समय मुकेश सीएसके (CSK) स्क्वाड के साथ मुंबई में थे और एमआई के खिलाफ मैच की तैयारियां कर रहे थे। लेकिन जैसे ही उनको यह दुखद खबर मिली, वह तुरंत राजस्थान के भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गए।

बड़े के साथ मिलकर दी मुखाग्नि

मुकेश चौधरी को जैसे ही माता के निधन की सुचना मिली, वह तुरंत अपने घर के लिए रवाना हो गए। मंगलवार शाम मुकेश अपने ननिहाल ‘’गढ़वालों का खेड़ा’’ पहुंचे, जहां उन्होंने बड़े भाई डॉ. राजेश चौधरी के साथ मिलकर अंतिम संस्कार किया की रश्में पूरी कीं और अपनी मां को मुखाग्नि दी।

बता दें कि, मुकेश चौधरी का परिवार काफी लंबे समय से महाराष्ट्र में रह रहा है, लेकिन उनका पैतृक संबंध भीलवाड़ा जिले के परड़ोदास गांव से है। ऐसा कहा जाता है कि मुकेश अपनी माता के बेहद करीब थे और अब उनके चले जाने से वह काफी दुखी हैं।

CSK: मुश्किल समय में धोनी ने दिया साथ

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुश्किल घड़ी में मुकेश चौधरी का खूब साथ दिया और उनका हौसला बढ़ाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी लगातार मुकेश चौधरी के साथ संपर्क में थे और उनको लगातार मानसिक मजबूती दे रहे थे। साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि जब मुकेश की माता अस्पताल में भर्ती थीं, तब धोनी ने अस्पताल में जाकर उनका हाल-चाल लिया था।

MI vs CSK Today Match Prediction, Match 33- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

क्या मुंबई के खिलाफ खेलेंगे मैच?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुकेश चौधरी को खेलने के अधिक मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने इस सीजन सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें उन्होंने दो विकेट चटकाए थे। बता दें कि, मुकेश को येलो आर्मी (CSK) ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइज पर शामिल किया था, लेकिन अभी तक उनको टीम में सिर्फ सिमित मौके मिले हैं।

लेकिन माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में मुकेश खेलते नजर आ सकते हैं, मगर अभी तक इसको लेकर न ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से कोई जानकारी साझा की गई है और न ही मुकेश कुमार ने अपनी उपलब्धता को साबित किया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मुकेश मुंबई के खिलाफ कहर बरपाते हैं या फिर नहीं।

IPL 2027 खेलेंगे MS DHONI या इस सीजन के बाद ही लेंगे संन्यास? सामने आ गई बड़ी रिपोर्ट

Tagged:

csk Mukesh Choudhary IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com