SA-W vs IND-W Today Match Prediction, 5th T20I - जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और और विनर प्रेडिक्शन
Published - 27 Apr 2026, 11:14 AM | Updated - 27 Apr 2026, 03:43 PM
Table of Contents
SA-W vs IND-W Today Match Prediction: इंडिया वुमेन ने T20 श्रृंखला में लगातार 3 मैच हारने के बाद चौथे मैच में साउथ अफ्रीका वुमेन टीम को 15 रन से हराकर श्रृंखला में पहली जीत दर्ज की है। इस मैच में दीप्ति शर्मा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 36 रन बनाए हैं और 5 विकेट लिए हैं, जिसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया है।
दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका वुमेन की कप्तान सुने लुस ने एक बार फिर 40 रनों की अहम पारी खेली, जबकि कायला रेनेके ने 2 विकेट हासिल किए।
इस पांचवें और आखिरी मुकाबले में इंडिया वुमेन श्रृंखला को जीत के साथ समाप्त करना चाहेगी, वही साउथ अफ्रीका की कोशिश भी आखिरी मैच में जीत की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और SA-W vs IND-W Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (SA-W vs IND-W Match Details):
| मैच | साउथ अफ्रीका वुमेन vs इंडिया वुमेन |
| स्टेडियम | विलोमूर पार्क, बेनोनी |
| मैच की तारीख | 27 अप्रैल 2026 (05:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | DD Sports, JioHotstar, Star Sports |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (SA-W vs IND-W Head-to-Head):
-
मैच: 10
-
साउथ अफ्रीका वुमेन ने जीते: 6
-
इंडिया वुमेन ने जीते: 4
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (SA-W vs IND-W Recent Form):
साउथ अफ्रीका वुमेन: L, W, W, W, L
इंडिया वुमेन: W, L, L, L, W
पिच रिपोर्ट (SA-W vs IND-W Pitch Report- विलोमूर पार्क, बेनोनी)
SA-W vs IND-W 5th T20I विलोमूर पार्क, बेनोनी में खेला जाएगा। इस मैदान पर महिला क्रिकेट के 10 मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं।
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 40% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 60% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 158 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 138 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (57%) |
SA-W vs IND-W Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर इंडिया वुमेन पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 40–45
-
अनुमानित कुल स्कोर: 165–175
-
मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका वुमेन की जीत की संभावना
SA-W vs IND-W Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर साउथ अफ्रीका वुमेन पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 40–45
-
अनुमानित कुल स्कोर: 185–190
-
मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका वुमेन की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (SA-W vs IND-W Playing XI Today):
साउथ अफ्रीका वुमेन प्लेइंग-XI:
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, ताज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डेरकसेन, कायला रेनेके, क्लो ट्रायोन, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), एलिज़-मारी मार्क्स, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा
इंडिया वुमेन प्लेइंग-XI:
शेफाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, काश्वी गौतम, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर
टॉप बल्लेबाज (SA-W vs IND-W Top Scorer Prediction)
-
लॉरा वोल्वार्ड्ट इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। यह अभी तक 238 रन बना चुकी हैं, इस मैच में भी टॉप रन स्कोरर रह सकती हैं।
-
शेफाली वर्मा इंडिया वुमेन के तरफ से इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज है। यह अभी तक 4 मैचों में 164 रन बना चुकी है। इस मैच में अच्छी शुरुआत दिला सकती है।
टॉप गेंदबाज (SA-W vs IND-W Top Bowler Prediction)
-
तुमी सेखुखुने साउथ अफ्रीका टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। यह अभी तक कुल 6 विकेट ले चुकी हैं। इस मैच में भी प्रमुख गेंदबाज रहेगी।
-
दीप्ति शर्मा ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवर्स में यह विकेट निकाल सकती है।
SA-W vs IND-W Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
साउथ अफ्रीका वुमेन टीम ने इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और सुने लुस शानदार फार्म में चल रही हैं हालांकि पिछले मैच में इंडिया वुमेन ने भी पलटवार करते हुए पहली जीत दर्ज की है। हालिया फॉर्म और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए साउथ अफ्रीका टीम का पलड़ा इस मैच में भारी नजर आ रहा है।
साउथ अफ्रीका वुमेन के जीतने की संभावना: 60%
इंडिया वुमेन के जीतने की संभावना: 40%
यह भी पढ़े: IPL 2026: सुपर ओवर के रोमांच में चमकी Kolkata Knight Riders, लखनऊ की हार ने बदला पॉइंट्स टेबल का पूरा खेल!
साउथ अफ्रीका वुमेन और इंडिया वुमेन T20 स्क्वाड:
साउथ अफ्रीका वुमेन: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, टैज़मिन ब्रिट्स, एनेरी डेरकसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायोन, नादिन डे क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा ह्लुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज़-मारी मार्क्स
इंडिया वुमेन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, अनुष्का शर्मा, उमा छेत्री, भारती फुलमाली, क्रांति गौड़
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
India Women's Cricket Team South Africa Womens Team SA-W vs IND-W Today Match Prediction SA-W vs IND-W Dream11 Prediction SA-W vs IND-W 5th T20Iऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।