2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए IPL 2026 से ही तैयार हो गई टीम इंडिया, ऐसा होगा स्क्वाड, वैभव, अभिषेक, ईशान, संजू, पाटीदार....
Published - 27 Apr 2026, 04:17 PM | Updated - 27 Apr 2026, 04:21 PM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद चयनकर्ताओं की नजर साल 2028 में होने वाले टी20 विश्व कप को जीतकर हैट्रिक लगाने पर होगी। टी20 इतिहास में अभी तक कोई भी टीम लगातार तीन बार खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन भारत के पास ऐसा इतिहास रचने का मौका होगा, जिसको भविष्य में ध्वस्त करना बेहद मुश्किल हो सकता है।
इस टूर्नामेंट की तैयारी बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 से ही कर ली है और आगामी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए स्क्वाड का संभावित चयन भी कर लिया है। इन संभावित खिलाड़ियों की सूची में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
इतने पुराने खिलाड़ियों को मिलेगा मौका?
आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 (T20 World Cup) के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन खिलाड़ियों को चिह्नित कर लिया है, जो कि आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।
इस लिस्ट में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह ऐसे प्लेयर्स हैं, जिन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में विनिंग टीम इंडिया का हिस्सा थे और साल 2028 में होने वाले टी20 विश्व कप में भी यह खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं। बता दें कि, इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में भी फिलहाल बेहद कमाल का रहा है।
इन खिलाड़ियों को मिलेगा पहली बार मौका!
भारतीय मुख्य चयन समिति आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 (T20 World Cup) के लिए कुछ खिलाड़ियों को पहली बार आईसीसी मौका दे सकते हैं। इसमें रजत पाटीदार, वैभव सूर्यवंशी, हर्षित राणा मौजूद हैं। बता दें कि, इन खिलाड़ियों ने अभी तक भारत के लिए एक भी टी20 आईसीसी टूर्नामेंट नहीं खेला है।
हालांकि, हर्षित राणा को विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए स्क्वाड में चुना जरूर गया था, लेकिन उनको चोट के कारण बाहर होना पड़ा था। वहीं, रजत पाटीदार और वैभव सूर्यवंशी को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्रदर्शन के आधार पर चुना जा सकता है, ताकि बीसीसीआई उनको बड़ी प्रतियोगिता से पहले अंतरराष्ट्रीय मंच का अनुभव प्रदान कर सके।
बड़ा सरप्राइज! Jos Buttler ने चुनी अपनी ऑल टाइम IPL XI, सिर्फ 4 भारतीय शामिल, तो 7 विदेशियों को जगह
कहां खेला जाएगा T20 World Cup 2028?
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) की मेजबानी भारत और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से की थी। जबकि अगला टी20 टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त मिलकर आयोजित करने वाले हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 21 अक्टूबर से 19 नवंबर 2028 को इन दो देशों में खेला जाना है।
बता दें कि, इससे पहले साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। लेकिन उस समय वह अकेले टूर्नामेंट को होस्ट कर रहा था, जबकि इस बार इसमें उनका साथ न्यूजीलैंड दे रहा है। न्यूजीलैंड में वर्ल्ड कप (T20 World Cup) होने के कारण वहां पर क्रिकेट के प्रति लोगों की दिवानगी बढ़ेगी और बड़े मैचों को कीवियों के देश में आईसीसी आयोजित करवा सकता है।
टी20 विश्व कप 2028 के लिए भारत का संभावित स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप कप्तान), वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, रजत पाटीदार , तिलक वर्मा , हर्षित राणा , शुभमन गिल (कप्तान) , वैभव सूर्यवंशी
नन्हे बच्चों से एक PHOTO के Vaibhav Sooryavanshi ने मांगे 100 रूपये, चौंकाने वाला VIDEO वायरल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर