नन्हे बच्चों से एक PHOTO के Vaibhav Sooryavanshi ने मांगे 100 रूपये, चौंकाने वाला VIDEO वायरल
Published - 27 Apr 2026, 03:55 PM | Updated - 27 Apr 2026, 04:03 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का आंतक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 15 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में लगातार रनों की वर्षा कर रहे हैं और अपनी टीम को जीत पर जीत दिला रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तूफानी शतक भी जड़ा था।
22 गज की पट्टी पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाला ये धाकड़ बल्लेबाज मैदान के बाहर बच्चों के साथ मस्ती करना नजर आ रहा है। जहां वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) बच्चों के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए 100 रुपये मांग रहे हैं। वैभव की यह मजाकिया मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो
एक बार की आईपीएल चैंपियन (2008) राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) बच्चों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए 100 रुपये मांग रहे हैं।
Vaibhav Suryavanshi tricked young fans by asking 100rs per photo, then told them it’s a prank and clicked a photo with them. 😂❤️ pic.twitter.com/iwh9naGcK4
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 27, 2026
दरअसल, वायरल वीडियो में वैभव के पास दो बच्चे फोटो क्लिक करवाने के लिए आते हैं। इसपर वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वह फोटो खिंचवाने के पैसे लेते हैं। इसके बाद बच्चों को यकीनन नहीं होता तो वैभव फिर बोलते हैं कि मैं सही बोल रहा हूं। सौ रुपये लूंगा पूरे, अगर दोगे तो बोलो।
बच्चों ने निकालकर दिए 200 रुपये
हालांकि, वैभव को कहां मालूम था कि जिन बच्चों के वह मजे लेने की कोशिश कर रहे हैं वह उनसे दो कदम आगे हैं। इसके बाद एक बच्चा वैभव को 200 रुपये निकालकर देने की कोशिश करता है, जिसपर वैभव तुरंत कहते हैं कि अरे भाई मजाक कर रहा हूं उधर देखो।
बता दें कि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और जो भी इस प्यारी वीडियो को देख कर रहा है वह अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे रहा है। बता दें कि, जब भी वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ऑफ द फील्ड होते हैं तो वह अक्सर इस तरह की मजाक मस्ती करते रहते हैं। कभी वह साथी खिलाड़ियों के साथ मजाक करते दिखते हैं तो कभी प्रशंसकों को ही अपने मजाक का हिस्सा बना लेते हैं।
आईपीएल में Vaibhav Sooryavanshi का खौफ
15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का बल्ला आईपीएल 2026 में आग उगल रहा है। उन्होंने मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 357 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। जबकि ऑरेंज कैप की लिस्ट में 15 साल के वैभव दूसरे स्थान पर हैं।
उन्होंने यह रन 234.87 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से बनाए हैं और उनका यह प्रदर्शन लगभग हर मैच में देखने को मिला है। बता दें कि, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस युवा बल्लेबाज ने मात्र 36 बॉल पर शतक ठोक दिया था। जबकि मौजूदा सीजन वह सर्वाधिक 32 छक्के लगा चुके हैँ। इस मामले में कोई खिलाड़ी वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) के आस-पास भी नहीं है।
पूरे IPL 2026 में नहीं खेलेंगे MS Dhoni? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, टेंशन में आए CSK फैंस
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर