पूरे IPL 2026 में नहीं खेलेंगे MS Dhoni? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, टेंशन में आए CSK फैंस

Published - 27 Apr 2026, 03:30 PM | Updated - 27 Apr 2026, 03:41 PM

MS Dhoni

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है। पूर्व कप्तान फिलहाल पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। हालांकि, कुछ दिनों पहले धोनी की नेट्स में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करते हुए वीडियोज सामने आई थी, जिसके बाद कयास लगने शुरू हो गए थे कि थाला पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं।

लेकिन हालिया रिपोर्ट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। जो दर्शक सिर्फ धोनी (MS Dhoni) को खेलते हुए देखने के लिए स्टेडियम जाते हैं उनको भी काफी बड़ा झटका लगने वाला है।

बढ़ गई है धोनी की चोट

आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ जबरदस्त मैच खेला गया था, जिसको जीटी ने 8 विकेट से जीत लिया। मैच के बाद येलो आर्मी के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी (MS Dhoni) की पिंडली की चोट, जिससे वह उबर रहे थे, वो अब और ध्यादा हो गया है।

पिंडली की चोट से उबरना आसान नहीं होता। इसीलिए हमने शुरुआत में सावधानी बरती। एक वॉर्म अप मैच में उनकी ये चोट बढ़ गई थी। धोनी (MS Dhoni) कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि वह जल्द से जल्द ठीक होकर मैदान पर वापसी कर सके। इसलिए उन्होंने प्री-सीजन प्रैक्टिस मैच में जरूरत से अधिक दबाव डाला था, जिससे उनकी समस्या कम होने की बजाय पहले से अधिक बढ़ गई है।

MS Dhoni ने शुरू की थी प्रैक्टिस

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर वापसी करने के लिए हाल ही में नेट्स में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो भी डाला था, जिसमें पूर्व कप्तान विकेटकीपिंग करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो के आधार पर कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्दी मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करते नजर आएंगे। लेकिन उनकी वापसी का इंतजार और बढ़ गया है। सीएसके के हेड कोच का कहना है कि अब धोनी (MS Dhoni) को वापसी में थोड़ा और और समय लग सकता है, लेकिन वह कब तक वापसी करेंगे, इसको लेकर मुख्य कोच ने कोई जानकारी नहीं दी है।

अंगकृष रघुवंशी को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी, BCCI ने लिया बड़ा एक्शन! सुनाई बड़ी सजा

क्यों धोनी हैं चेन्नई के लिए अहम?

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को आईपीएल इतिहास का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में बतौर कप्तान चेन्नई को पांच बार चैंपियन बनाया है, जो कि संयुक्त रूप से सर्वाधिक है। वहीं बतौर कप्तान संयुक्त रूप से आईपीएल खिताब जितने वाले पहले हैं, उसके साथ सिर्फ रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान एमआई को पांच बार चैंपियन बनाया है।

हालांकि, मौजूदा सीजन में चेन्नई ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 उन्होंने जीते हैं तो पांच में उनको हार मिली है। ऐसे में येलो आर्मी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए न सिर्फ धोनी (MS Dhoni) की बल्लेबाजी की जरूरत होगी, बल्कि रणनीति तैयार करने में भी कोई खिलाड़ी धोनी के आस-पास भी नहीं है। यही कारण है कि येलो आर्मी को धोनी की बैटिंग से अधिक उनके अनुभव की जरूरत है, जो कि वह मैदान पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ साझा करते हैं।

Abhishek-Sooryavanshi-Kohli या कोई और? कौन बनेगा 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट! जानें इस अवार्ड के हकदार का नाम

Tagged:

MS Dhoni chennai super kings IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com