अंगकृष रघुवंशी को गुस्सा दिखाना पड़ा भारी, BCCI ने लिया बड़ा एक्शन! सुनाई बड़ी सजा
Published - 27 Apr 2026, 02:02 PM | Updated - 27 Apr 2026, 02:06 PM
Angkrish Raghuvanshi: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल, अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) एक खास नियम के तहत आउट हो गए थे. जिसके बाज वह मैदान पर ही गुस्सा दिखाने लगे. लेकिन अब मैच के बाद बीसीसीआई ने केकेआर को इस प्लेयर को कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन का दोषी पाई. अब उन्हें BCCI ने बड़ी सजा सुनाई है.
Angkrish Raghuvanshi पर BCCI ने ठोका जुर्माना

केकेआर के अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) पर बीसीसीआई ने मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है, और साथ ही IPL के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने के लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट (लेवल 1) भी दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, अंगकृष रघुवंशी की इस हरकत की वजह से आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है. जो कि क्रिकेट नियमानुसार, मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या वस्त्र के दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है.
कभी IPL का सबसे खतरनाक बल्लेबाज, अब पूरी तरह फ्लॉप! अगले सीजन अनसोल्ड होना तय
क्या है पूरा मामला ?
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 5वें ओवर के बाद अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) को ‘ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट घोषित किया गया था. लेकिन अंगकृष अंपायर के इस फैसले से खुश नहीं थे. वह अपना आपा खो बैठे और पवेलियन की तरफ जाते हुए गुस्से में अपना बल्ला बाउंड्री लाइन पर मारा.
इसके बाद उन्होंने अपना हेल्मेट भी उतार कर फेंका. अब अंगकृष रघुवंशी आईपीएल इतिहास के ‘ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड’ से आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं.
वहीं, बीसीसीआई द्वारा सजा दिए जाने के बाद अंगकृष रघुवंशी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी गलती मानी है. मैच रेफरी ने इस पूरी प्रक्रिया में उनपर आरोप तय किए थे.
अंगकृष रघुवंशी का केकेआर के लिए प्रदर्शन
अंगकृष रघुवंशी केकेआर के साथ 2025 से जुड़े हुए हैं. पिछले साल ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 3 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था. उन्होंने बीते सीजन 12 मैचों में 33.33 की औसत और 139.53 के स्ट्राइक रेट से 300 रन बनाए थे.
वहीं, आईपीएल 2026 में अंगकृष रघुवंशी ने अभी तक KKR के लिए 8 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 141.22 की स्ट्राइक से 209 रन बनाए हैं. इन पारियों में उनके बल्ले से 24 चौके और 7 छक्के भी निकले.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर