रिंकू सिंह की मैच विनिंग पारी पर भावुक हुई प्रिया सरोज, नम आँखों से बोली- “ये पारी हमारे पिता…..”
Published - 27 Apr 2026, 01:04 PM | Updated - 27 Apr 2026, 02:49 PM
Rinku Singh: आईपीएल 2026 में बीती रात रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुई.
इस मैच में रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में धमाकेदार बैटिंग की, जिस वजह से KKR ने जीत दर्ज की. वहीं, रिंकू सिंह (Rinku Singh) की मंगेतर प्रिया सरोज भी रिंकू का सपोर्ट करने पहुंची थी. मैच के बाद वह इमोशनल हो गई और अपने ससुर को याद किया.
Rinku Singh की पारी पर प्रिया सरोज ने क्या कहा?
What it's all about 🤌💜 pic.twitter.com/t4l5Rb3zMj
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 26, 2026
दरअसल, केकेआर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से प्रिया सरोज का एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया KKR का झंडा लहराते हुए नजर आ रही है. उन्होंने रिंकू की पारी को अपने स्वर्गीय ससुर को समर्पित किया. वीडियो में प्रिया कहती है कि,
"आज हम बहुत खुश हैं। रिंकू ने जो कुछ भी खेला, वह हमारे ससुर जी के लिए था। हम उन्हें बहुत ज़्यादा याद कर रहे हैं, और यह प्रदर्शन उनके प्रति एक श्रद्धांजलि है।"
अब प्रिया सरोज का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस उन्हें रिंकू सिंह (Rinku Singh) की पारी पर बधाई दे रहे हैं साथ ही उन्हें दिल की सबसे अच्छी इंसान बता रहे हैं.
रिंकू सिंह ने खेली 83 रनों की नाबाद पारी

आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच सुपर ओवर देखने को मिला.
केकेआर से पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 155/7 का स्कोर बनाया. जबकि, रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 83 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके-5 छक्के भी निकले.
Rinku Singh ने KKR को दिलाई जीत
जवाबी पारी खेलने उतरी LSG के लिए एडेन मार्करम ने 27 गेंदों में 31 रन बनाए. कप्तान ऋषभ पंत ने 42 रनों की पारी खेली. निकोलस पूरन सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने. जबकि, आयुष बडोनी ने 24 रन कूटे. लेकिन फिर लखनऊ की बैटिंग पूरी तरह लड़खड़ा गई. इसके बाद हिम्मत सिंह ने 19 और मोहम्मद शमी ने 11 रन जोड़े.
हालांकि, आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर शमी ने मैच टाई कर दिया. लेकिन आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी 16 रन लुटा दिए.
सुपर ओवर में सुनील नरेन ने सिर्फ 1 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. वहीं, रिंकू सिंह ने टारगेट का पीछा करते हुए प्रिंस यादव की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर जीत दिला दी.
घबराने की नहीं बात, इस समीकरण के साथ अभी भी प्लेऑफ़ खेलेगी LSG, कर जाएगी टॉप-4 में क्वालीफाई
Tagged:
Rinku Singh Kolkata Knight Riders lucknow super giants kkr vs lsg Priya Saroj IPL 2026 Indian Premier League 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर