डॉक्टर काटने वाले थे हाथ! मौत को मात देकर अब IPL में झटके 5 विकेट, जानें Mohsin Khan की प्रेरणादायक कहानी
Published - 27 Apr 2026, 11:54 AM | Updated - 27 Apr 2026, 12:03 PM
Table of Contents
Mohsin Khan: क्रिकेट की दुनिया संघर्षों से भरी हुई है. गेंदबाज से लेकर बल्लेबाज तक को खास मुकाम हासिल करने के लिए सालों-साल मेहनत करनी पड़ती है. वहीं, कद-काठी और टैलेंट होने के बावजूद कई गेंदबाज इंटरनेशनल क्रिकेट तक नहीं पहुंच पाते हैं. आज हम ऐसे ही एक बॉलर की बात करने वाले हैं. जिसका नाम है Mohsin Khan.
उनकी लंबाई 6 फिट है और वह 140+ KMPH की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं. इसके बावजूद उसे अभी तक खास लोकप्रियता हासिल नहीं हुई है. खुद को निखारते-निखारते यहां तक नौबत आ गई थी कि डॉक्टर ने मोहसिन खान का हाथ तक कटवाने की सलाह दे दी थी.
IPL 2026 में छाए Mohsin Khan

दरअसल, आईपीएल 2026 में खेल रहे लखनऊ के पेसर मोहसिन खान (Mohsin Khan) की जिंदगी रोलर-कोस्टर ने कम नहीं रही है. उन्होंने IPL 2026 में पहला मेडन ओवर डाला. साथ ही उन्होंने शुरूआती 11 गेंदों पर एक रन भी नहीं दिया. लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर कांटो से भरा रहा है.
साल 2022 में मोहसिन खान का डेब्यू टीम इंडिया में होने वाला था. उस दौरान अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक के लिए भी भारतीय टीम के दरवाजे खुले थे. लेकिन सेलेक्टर्स की नजर मोहसिन पर थी. मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.
14 विकेट चटकाए, फिर हाथ काटने तक की आई नौबत
IPL 2022 के 9 मैचों में मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने LSG के लिए 14 विकेट चटकाए थे. इस सीजन के बाद उनकी टीम इंडिया में एंट्री लगभग तय थी. लेकिन आईपीएल खत्म होने के एक हफ्ते बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें अपना हाथ हिलाने और उठाने में समस्या हो रही है.
इसके बाद वह तुंरत BCCI बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी पहुंचे. जहां पर मेडिकल स्टाफ ने उनको बोर्ड के विशेषज्ञ सर्जनों के पास मुंबई भेजा.
फिर मुंबई स्थित कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में जांच के बाद स्पोर्ट्स साइंस और रिहैब डिपार्टमेंट प्रमुख वैभव डागा द्वारा पक्का किया गया कि मोहसिन खान की चोट गंभीर है. उन्हें बाएं कंधे की एक्सिलरी धमनी में एन्यूरिज्म की समस्या हुई थी. जिस कारण बाएं हाथ, कलाई और हाथ में पूरी तरह खून का बहाव रूक गया था. ऐसे में LSG बॉलर का हाथ काटने की नौबत तक आ गई थी.
हालांकि, किसी तरह मोहसिन खान का हाथ बचा लिया गया. उनकी बहुत बड़ी सर्जरी हुई. जिसके बाद वह लगभग एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे. करीब 450 दिन बाद उन्होंने आईपीएल 2023 में वापसी की. इस साल 31 साल के इस बॉलर ने लखनऊ के लिए पांच मैचों में 3 विकेट हासिल किए.
KKR के खिलाफ शानदार प्रदर्शन
अब मोहसिन (Mohsin Khan) ने आईपीएल 2026 में फिर से शानदार कमबैक किया. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 1 मेडन ओवर समेत सिर्फ 24 रन खर्च किए. इस दौरान उन्होंने 5.80 की इकॉनमी रेट से बॉलिंग की. हालांकि, शानदार गेंदबाजी के बावजूद लखनऊ की टीम हार गई. लेकिन इस मैच के बाद मोहसिन खान और मोहम्मद शमी के नाम की ही चर्चा है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर