RR Playing XI: शनाका-संदीप शर्मा की एंट्री! तो ये 2 खिलाड़ी बाहर, पंजाब के खिलाफ राजस्थान की प्लेइंग-XI हुई फिक्स

Published - 27 Apr 2026, 10:20 AM | Updated - 27 Apr 2026, 10:30 AM

RR Playing XI

RR Playing XI: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 28 अप्रैल मंगलवार को मुकाबला खेला जाएगा. जिसके लिए राजस्थान ने अपनी प्लेइंग 11 (RR Playing XI) में बड़ा बदलाव किया है. पिछले मैच में हार के बाद मैनेजमेंट ने इस बार टीम से 2 खिलाड़ी बाहर करने का मन बना लिया है.

जबकि, दशुन शनाका और संदीप शर्मा जैसे धाकड़ प्लेयर्स की एंट्री हो सकती है. इस बार कप्तान रियान पराग ऐसी संतुलित टीम मैदान पर उतारना चाहते हैं, जिसमें बॉलिंग और बल्लेबाजी दोनों मजबूत नजर आ रही है.

RR Playing XI: ओपनिंग में कौन-कौन?

RR Playing XI

पंजाब के खिलाफ राजस्थान (RR Playing XI) की ओपनिंग की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवशी के कंधों पर होगी. दोनों खिलाड़ी टीम को आक्रामक शुरूआत दिलाने में सक्षम हैं, और तेजी से पावरप्ले में रन बना सकते हैं. तीसरे नंबर पर ध्रुव जुरेल होंगे जो कि टीम के लिए विकेटकीपर की भी भूमिका भी निभाएंगे.

जबकि, चौथे नंबर पर कप्तान रियान पराग पर टीम के लिए बड़ी पारी खेलने का जिम्मा होगा. वह टीम के लिए अहम कड़ी साबित हो सकते हैं.

हेटमेयर बाहर, दशुन शनाका IN

राजस्थान के मिडिल ऑर्डर में दशुन शनाका और डोनोवन फरेरा मौजूद रहेंगे. दोनों ही खिलाड़ी किसी भी वक्त मैच का रूख बदल सकते हैं. RR हेटमेयर की जगह इस बार प्लेइंग XI में श्रीलंकाई कप्तान दशुन शनाका को मौका दे सकती है.

दासुन शनाका (Dasun Shanaka) श्रीलंका के एक खतरनाक ऑलराउंडर है. जो गेंद के साथ बल्ले से भी तेजी से रन बनाने के लिए पहचाने जाते हैं. उनकी सबसे बड़ी खासियत है दबाव में मैच फिनिश करना.

वहीं, डोनोवन फरेरा क दक्षिण अफ्रीकी के मशहूर टी20 फिनिशर हैं. जो ऑफ-स्पिन गेंदबाजी के साथ पार्ट टाइम विकेटकीपर भी कहलाते हैं. वह अंतिम ओवर में तेजी से रन बटोर सकते हैं.

CSK के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे स्टार बॉलर प्रसिद्ध कृष्णा? सामने आया चौंकाने वाला कारण

जडेजा का पंजाब के खिलाफ कहर

7वें नंबर पर प्लेइंग XI पर अनुभवी और भारत के घातक ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा मौजूद रहेंगे. वह टीम के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं. जडेजा की काबिलियत से सभी वाकिफ हैं. वह बल्ले से रन बनाने के साथ विकेट लेने में भी चतुर हैं.

गेंदबाजी की बात करें तो जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और संदीप शर्मा खेलते हुए दिखाई देंगे. पंजाब के खिलाफ तुषार देशपांडे को टीम से बाहर किया जा सकता है. उनका पिछले मैच में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. तुषार 3 ओवर में ही 43 रन खर्च कर बैठे थे, ऐसे में उनकी जगह अनुभवी संदीप शर्मा की वापसी हो सकती है.

जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की खतरनाक गेंदबाजी

जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर दोनों ही आधुनिक क्रिकेट के खतरनाक बॉलर कहे जाते हैं. जोफ्रा लगातार 150 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार से विकेट चटका सकते हैं. वह अपनी अचूक यॉर्कर और तेज बाउंसर से बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल कर देते हैं.

नांद्रे बर्गर अपनी लंबे कद का फायदा उठाते हैं, और बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी करती है. वहीं, आरआर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रवि बिश्नोई को उतारेगी.

वह तेज़ रफ़्तार लेग-स्पिन गेंदबाजी और घातक 'रॉन्ग-वन' गूगली से टीम के लिए उपयोगी साबित होते हैं. ऐसे में पंजाब के खिलाफ RR की सबसे घातक प्लेइंग XI पूरी तरह तैयार है. जो किसी टीम विपक्षी को हराने का दम रखती है.

राजस्थान की संभावित प्लेइंग-XI

RR Playing XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दशुन शनाका, डोनोवन फरेरा, रविन्द्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई

PBKS vs RR Broadcast Details: कब, कहां और किस ऐप पर देखें LIVE, जानें TV में किस चैनल पर होगा प्रसारित

Tagged:

rajasthan royals PBKS vs RR RR Playing XI IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

19वां

5 बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com