PBKS vs RR Broadcast Details: कब, कहां और किस ऐप पर देखें LIVE, जानें TV में किस चैनल पर होगा प्रसारित
Published - 27 Apr 2026, 09:24 AM | Updated - 27 Apr 2026, 09:30 AM
Table of Contents
PBKS vs RR Broadcast Details: आईपीएल 2026 में 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दनों ही टीमें इस वक्त अपनी जबरदस्त फॉर्म में चल रही है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में PBKS ने अभी तक एक भी हार का सामना नहीं किया है, और अंक तालिका में टॉप पर है. वहीं, 5 जीत के साथ रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज है.
अब जब दोनों मजबूत टीमें आमने-सामने होगी तो मुकाबला और ज्यादा रोमांचक हो जाएगा. चलिए तो जानते हैं कि PBKS vs RR Broadcast Details के बारे में.....
PBKS vs RR Broadcast Details: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार 28 अप्रैल को मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में होगी. मैच की शुरूआत भारतीय समयनुसार शाम 7.30 से होगी. जबकि, टॉस 7 बजे होगा.
आईपीएल 2026 में दोनों ही टीमें मजबूत स्थिति में है. लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद से हारने के बाद RR हर हाल में इस मुकाबले में जीत हासिल करना चाहेगी. वहीं, अय्यर की अगुवाई में पंजाब अपना विजय रथ आगे भी जारी रख सकती है.
टीवी पर किस चैनल देखें लाइव?
अगर आप स्टेडियम की भारी भीड़ से बचना चाहते हैं, और घर पर अपने परिवार के साथ मैच का मजा लेना चाहते हैं कि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर PBKS vs RR मुकाबले (PBKS vs RR Broadcast Details) का मजा ले सकते हैं. आप स्टार स्पोर्ट्स अपनी पसंदीदा भाषा में मैच का लुफ्त उठ सकते हैं.
हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, कन्नड और कई भाषाएं स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध है. ऐसे में घर बैठे बड़ी स्क्रीन पर मैच के चौके-छक्कों का मजा भी डबल हो जाएगा.
ऐप पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग
अगर आप अपने घर पर नहीं है, और ऑफिस से आ रहे हैं या ट्रेवल कर रहे हैं. इसके बाद भी पंजाब बनाम राजस्थान का मैच आप अपने मोबाइल पर आराम से देख सकते हैं. दरअसल, आईपीएल 2026 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.
हालांकि, JIOHOTSTAR पर आप शुरूआती कुछ मिनटों के लिए फ्री में मैच देख सकते हैं. लेकिन बाद में आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा. जिसकी शुरूआती कीमत मात्र 79 रूपये हैं.
लेकिन आप को जियो हॉटस्टार पर भी स्टेडियम जैसा ही मजा आएगा, और कोई मूममेंट मिस किए बिना आप आसानी से PBKS vs RR मैच (PBKS vs RR Broadcast Details) देख पाएंगे.
Tagged:
PBKS vs RR IPL 2026 PBKS vs RR Broadcast Detailsऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर