Rishabh Pant की कप्तानी पद से छुट्टी! अब ये विदेशी खिलाड़ी बन रहा LSG का नया कप्तान

Published - 27 Apr 2026, 05:22 PM | Updated - 27 Apr 2026, 05:23 PM

Rishabh Pant

Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी अंक तालिका में 9वें स्थान पर हैं। 26 अप्रैल को लखनऊ का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ था, जहां प्रशंसकों को एक रोमांचक मैच देखने को मिला।

मैच का परिणाम सुपर ओवर से निकाला गया, जहां केकेआर ने आसानी से जीत हासिल कर ली। अब इस मैच के बाद ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है। एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने एलएसजी को सलाह दी है कि पंत को हटाकर उन्हें इस विदेशी खिलाड़ी को एलएसजी का नया कप्तान बना देना चाहिए।

Rishabh Pant को कप्तानी से हटा देना चाहिए!

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है। टीम ने पिछले सात मैचों में केवल दो जीते हैं तो पांच में हार का सामना करना पड़ा है।

चौंकाने वाली बात ये है कि ये टीम मौजूदा सीजन में दो मैच 160 से नीचे का टारगेट चेज करते हुए हार चुकी है, जिसके बाद वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पंत (Rishabh Pant) को सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेलना चाहिए।

जब आप उनको बिना दबाव के खेलने देते हैं तो उनका बेस्ट प्रदर्शन आता है और वह आपको मैच जिता सकते हैं। उनके ऊपर कप्तानी का बोझ नहीं डालना चाहिए?

इस खिलाड़ी को बना देना चाहिए कप्तान!

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जगह साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर और शानदार कप्तानी करने वाले एडन मार्करम को चुना है। जाफर ने कहा,

‘’मुझे लगता है कि एडन मार्करम एक बेहतरीन कप्तान हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए शानदार कप्तानी की है और मानसिक रूप से भी वह काफी मजबूत खिलाड़ी हैं। वह अन्य प्लेयर्स का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता है यह संभव होगा। हालांकि, यह मेरे निजी विचार हैं और अगर मैं होता तो यही करता।’’

नन्हे बच्चों से एक PHOTO के Vaibhav Sooryavanshi ने मांगे 100 रूपये, चौंकाने वाला VIDEO वायरल

क्या पंत की जाएगी कप्तानी?

सिर्फ वसीम जाफर ही नहीं बल्कि कई पूर्व खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक को सलाह दे चुके हैं कि उनको ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से कप्तानी छिनकर एडन मार्करम या फिर मिचेल मार्श को सौंप देनी चाहिए। लेकिन अभी तक लखनऊ खेमें में बदलाव की उम्मीद बेहद कम ही लगती है।

हालांकि, आपको बताते हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी ली थी और टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया था। लेकिन 2016 में टीम का प्रदर्शन खराब रहा था तो साल 2017 में धोनी को कप्तानी से हटाकर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंप दी गई थी।

हालांकि, गोयनका का यह मूव मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ था और टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन मुंबई ने एक रन से हरा दिया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि एलएसजी के मालिक साल 2017 वाला मास्टर स्ट्रोक अभी तक चलते हैं या फिर अगले साल वह कप्तान का बदलाव करेंगे।

Ravichandran Ashwin ने बता डाली अंदर की बात, बोले 'इस पूरे IPL नहीं खेलेंगे MS Dhoni...'

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com