Ravichandran Ashwin ने बता डाली अंदर की बात, बोले 'इस पूरे IPL नहीं खेलेंगे MS Dhoni...'
Published - 27 Apr 2026, 04:53 PM | Updated - 27 Apr 2026, 04:54 PM
Table of Contents
Ravichandran Ashwin: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को शुरू हुए लगभग एक महीना हो चुका है। टूर्नामेंट की शुरुआत पिछले माह 28 मार्च को हुई थी। जबकि अब तक आईपीएल 2026 में कुल 38 मैच खेल जा चुके हैं। लेकिन अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कोई अता-पता नहीं है।
सीएसके के इस दिग्गज खिलाड़ी को प्रतियोगिता की शुरुआत में पिंडली में चोट लग गई थी, जिसके बाद से वह दोबारा मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं। फैंस थाला को बैटिंग करते हुए देखने के लिए बेताब हैं जबकि अब येलो आर्मी के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने एक बड़ा खुलासा किया है। अश्विन का कहना है कि धोनी पूरे आईपीएल 2026 में नहीं खेलने वाले हैं।
Ravichandran Ashwin ने दिया चौंकाने वाला बयान
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने यूट्यूब चैनल पर ऐसा कुछ कहा, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। अश्विन का कहना है कि अगर सीएसके प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहती है तो टीम मैनेजमेंट धोनी को टीम में शामिल नहीं कर सकता है। अश्विन (Ravichandran Ashwin) का कहना है,
"अगर सीएसके टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है, तो एमएस धोनी खेल सकते हैं। सीएसके अभी भी टूर्नामेंट में है, तो वे अभी जोखिम क्यों लेंगे? मुझे अब भी लगता है कि सीएसके के पास प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का मौका है। लेकिन हां, यह मुश्किल है। पिछले पांच मैचों में सीएसके के प्रदर्शन से उन्हें थोड़ा आत्मविश्वास मिला है। सीएसके की गेंदबाजी शानदार चल रही है, अगर उनकी बल्लेबाजी भी अच्छा प्रदर्शन करती है, तो वे लगातार तीन जीत हासिल कर सकते हैं।"
अभ्यास करते दिखे थे धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में चेपॉक स्टेडियम में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का हल्का अभ्यास करते दिखे थे। इसके बाद माना जा रहा था कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ एमएस धोनी पीली जर्सी में वापसी कर सकते हैं, लेकिन मैच से पहले प्रशंसकों को उस समय झटका लगा, जब प्लेइंग इलेवन में धोनी का नाम गायब था।
हाल में खबर आई थी कि धोनी पूरी तरह से फिट हो चुके हैं, लेकिन अंतिम एकादश से खुद को दूर रख रहे हैं, ताकि वह टीम के तालमेल और लय को न बिगाड़ दें। वहीं, सीएसके के कोच का कहना है कि धोनी जब भी मैदान पर वापसी करेंगे, वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर आएंगे, न कि उनको इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाया जाएगा। लेकिन धोनी की बैटिंग और विकेटकीपिंग देखने का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है।
नन्हे बच्चों से एक PHOTO के Vaibhav Sooryavanshi ने मांगे 100 रूपये, चौंकाने वाला VIDEO वायरल
क्यों खास हैं CSK के लिए धोनी?
चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में महेंद्र सिंह धोनी के बिना शुरुआती 8 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ तीन मैच जीते हैं तो पांच मैचों में पांच बार की चैंपियन को पराजय का सामना करना पड़ा है।
मौजूदा सीजन में न सिर्फ चेन्नई का मिडिल-लोअर ऑर्डर कमजोर नजर आ रहा है, बल्कि फील्ड पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कई खराब फैसले भी ले रहे हैं, जिसका खामियाजा टीम को दो अंक गंवाकर भुगतना पड़ रहा है।
लेकिन अगर धोनी मैदान पर होते तो यकीनन वह मुश्किल परिस्थितियों में गायकवाड़ को कप्तानी में मदद कर सकते थे, जबकि बैटिंग में धोनी मिडिल और लोअर ऑर्डर को संभालने की काबिलियत भी रखते हैं और यही कारण है कि येलो आर्मी भी धोनी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर