IPL 2026: सुपर ओवर के रोमांच में चमकी Kolkata Knight Riders, लखनऊ की हार ने बदला पॉइंट्स टेबल का पूरा खेल!
Published - 27 Apr 2026, 02:08 AM | Updated - 27 Apr 2026, 02:19 AM
Table of Contents
आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने रोमांचक सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। इस हार के बाद दोनों टीमों के बीच अंक तालिका में बने रहने की जंग में लखनऊ हार जाती है और सबसे निचले पायदान पर पहुंच जाती है।
कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। दोनों टीमों ने इस सीजन के आधे मुकाबले यानी कि आठ मैच खेल लिए हैं। आइए जानते हैं कौन सी टीम बाहर हुई और कौन बनी हुई है।
LSG को हराकर Kolkata Knight Riders पहुंची 8वें स्थान पर

इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया, जिसके बाद अंक तालिका में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इस जीत के साथ कोलकाता 10वें पायदान से दो स्थान ऊपर छलांग लगाते हुए आठवें पायदान पर आ गई है।
कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) आठ मैच में दो जीत हासिल कर पांच अंकों के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। बाकी 6 मुकाबलों में कोलकाता को सभी मैच जीतने होंगे जिससे उनकी जगह टॉप चार में बनी रहे। अगर टीम एक भी मुकाबला हारती है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
कोलकाता से हार, लखनऊ पहुंची अंतिम पायदान पर
शुरुआती फेज में लखनऊ सुपर जायंट्स को देखकर विश्वास नहीं हो रहा था कि टीम को शायद ऐसा झेलना पड़ सकता है। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम पिछले दो साल से संघर्ष करती दिख रही है। टीम की बैटिंग काफी कमजोर प्रदर्शन कर रही है जिससे गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।
आज कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ भी मोहम्मद शमी की बदौलत टीम मैच टाई करने में ही कामयाब रही। लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन लीग के आधे मुकाबले खेल चुकी है, जबकि बाकी 6 मैचों में अगर वे सभी जीत जाते हैं तो प्लेऑफ में रहने की संभावना हो सकती है।
खिलाड़ियों की मेहनत पर फिरा पानी
मोहसिन खान का फाइव विकेट हॉल भी लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत सुनिश्चित नहीं कर सका। इनके अलावा टीम के मुख्य तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी के बेहतर प्रदर्शन के बावजूद बल्लेबाज इनका साथ नहीं निभा पा रहे।
जबकि रिंकू सिंह की 83 रनों की पारी सफल रही, जिसकी बदौलत कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने यह रोमांचक जीत दर्ज की। इस इनिंग के लिए रिंकू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। रिंकू के अलावा आज के मैच में अंगकृष रघुवंशी को क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने के कारण आउट दे दिया गया जिससे वे नाखुश दिखे। उनके साथ टीम का थिंक-टैंक भी नाखुश नजर आया।
बात करें आज के दोपहर के मुकाबले की, तो चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर गुजरात के हाथों हार मिली और इसी हार के साथ सीएसके पांचवें से छठे स्थान पर पहुंच गई, जबकि गुजरात टाइटंस सातवें से पांचवें पायदान पर पहुंच गई।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर