LSG vs KKR: अंगकृष रघुवंशी के साथ हुआ खेला, 6,6,6,6,6...रिंकू सिंह ने की छक्कों की बरसात, LSG को दिया 156 का टारगेट

Published - 26 Apr 2026, 09:11 PM | Updated - 26 Apr 2026, 09:50 PM

KKR VS LSG

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में अजीब घटना देखने को मिली। जिसमें अंगकृष रघुवंशी को फील्डर को बाधा डालने के कारण आउट करार दिया गया।

इसके अलावा LSG vs KKR मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सही रहा था, लेकिन रिंकू सिंह की पारी ने पूरी तरह माहौल बदल दिया। कोलकाता पिछले मुकाबले में जीतने के बाद फिर से अपने पुराने फॉर्म में नजर आई और LSG पेसर मोहसिन खान के आगे नतमस्तक दिखी।

रिंकू सिंह की पारी ने केकेआर की लाज बचाई

MOHSIN KHAN

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। टीम की कमान संभाल रहे अजिंक्य रहाणे पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है क्योंकि इस सीजन कोलकाता जीत के लिए तरस रही है। कोलकाता ने पहली पारी में 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए।

LSG vs KKR के इस पारी में कोलकाता के सभी बल्लेबाज धराशाई हो गए लेकिन टीम के मुख्य बल्लेबाज और भारतीय टीम के धाकड़ बैटर रिंकू सिंह का जलवा कायम रहा। पिछले कुछ मैचों से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे रिंकू सिंह ने अपनी पारी में लगातार चार छक्के लगाए।

रिंकू सिंह ने 51 गेंद खेलकर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 83 रन बना डाले। रिंकू सिंह का यह पारी उनके करीयर का बास्ट पारी था। एक वक्त कोलकाता अपनी विकेट बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी, दूसरी ओर रिंकू सिंह ने निचले स्थान पर आकर टीम की बागडोर अपने हाथों में ली और मैच का रुख मोड़ दिया। रिंकू का साथ देने आए सुनील नरेन की मदद से केकेआर ने लखनऊ को 156 का टारगेट दिया।

CSK vs GT: CSK का संघर्ष जारी, Sai Sudharsan की पारी से गुजरात टाइटंस पांच विकेट से जीती

LSG vs KKR में अंगकृष रघुवंशी हुए अजीबोगरीब आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी 38वें मुकाबले में छाए हुए हैं। इस मुकाबले में रघुवंशी 9 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन ये रन, कैच या बोल्ड आउट नहीं थे बल्कि क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने की वजह से आउट दिया गया। वे इस तरह से आउट होने वाले

ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड का मतलब है कि अगर कोई खिलाड़ी किसी फील्डर को अपनी शारीरिक गतिविधि या अपनी बातों से कैच पकड़ने में या रन आउट करने में बाधा डालता है, तो उसे आउट करार दिया जाता है।

यह घटना LSG vs KKR के बीच चल रहे मुकाबले के पाँचवें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई थी, जिसके बाद अंपायर ने रिव्यू करने के बाद उन्हें आउट करार दे दिया। दरअसल अंगकृष रघुवंशी पिच पर आड़ा-तिरछा भाग रहे थे, जिस वजह से उन्हें विकेट गंवाना पड़ा।

GT के खिलाफ मुकाबले से भी बाहर हुए MS DHONI! वापसी की डेट गई पीछे, अब इस तारीख को होगा कमबैक

LSG vs KKR मैच में मोहसिन खान ने लिया पंजा

पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मोहसिन खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के ऊपर कहर बरपाया है। इस पारी में उन्होंने चार ओवर के स्पेल में एक मेडन ओवर के साथ 25 रन देकर पांच विकेट लिए।

LSG vs KKR मैच में मोहसिन खान की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स आखिरी ओवर तक केकेआर पर दबाव बनाने में सफल रही। पिछले कई मैचों से हार का सामना कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरकार वापसी का संकेत दिया है।

हालांकि इन बातों की कोई गारंटी नहीं है कि उनके बल्लेबाज मैच को केकेआर से आसानी से जीत पाएंगे या नहीं। पिछले मैच में भी हमने देखा था कि लखनऊ के बल्लेबाज राजस्थान के खिलाफ लो स्कोरिंग मुकाबले में भी हार गए थे, जिसकी वजह से टीम नेतृत्व के साथ-साथ बल्लेबाजों पर भी बड़ा सवाल पैदा होता है। LSG गेंदबाज फिलहाल अपना सबसे बेस्ट दे रहे हैं लेकिन बल्लेबाजों की वजह से उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है।

Tagged:

LSG VS KKR mohsin khan Angkrish Raghuvanshi IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंडियन प्रीमीयर लीग

ललीत मोदी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com