CSK vs GT: CSK का संघर्ष जारी, Sai Sudharsan की पारी से गुजरात टाइटंस पांच विकेट से जीती

Published - 26 Apr 2026, 07:51 PM | Updated - 26 Apr 2026, 08:02 PM

Sai Sudharsan

IPL 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को उसके अपने घर में हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस ने सीएसके के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 158 रन बनाए थे और गुजरात टाइटंस ने 159 के लक्ष्य को आसानी से चेज़ कर लिया।

साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) एक बार फिर से चमके। सीएसके के गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष करते नजर आए। कप्तान शुभमन गिल के साथ साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने गुजरात को अच्छी शुरुआत दिलाई।

CSK vs GT मुकाबले में गुजरात की दमदार जीत

Sai Sudharsan

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई के बल्लेबाज अपने ही घर में बल्लेबाजी करने में संघर्ष करते नजर आए।

ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच की शुरुआत में समय लिया लेकिन आखिर में दमदार वापसी करते हुए 60 गेंदों में 74 रनों की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा किसी भी बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

आखिर में जेमी ओवरटन ने 6 गेंदों में 18 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को सही स्कोर तक पहुंचने में मदद की। गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी काफी अच्छी रही। रबाडा ने धारदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर के स्पेल में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। अरशद खान ने दो विकेट लिए।

IPL 2026: जीत रही इनकी टीम, लेकिन 4 बड़े नामों का प्रदर्शन फिसड्डी, अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ही बने सिरदर्द

Sai Sudharsan की शानदार पारी

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई गुजरात टाइटंस ने अच्छी बल्लेबाजी की। साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) और शुभमन गिल की पारी ने गुजरात टाइटंस की जीत पहले ही सुनिश्चित कर दी थी। चेन्नई के गेंदबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) को रोकने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

गुजरात की ओर से साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने 46 गेंदों में 87 रन की पारी खेली। इस पारी में साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने 7 छक्के और चार चौके लगाए। जबकि शुभमन गिल 33 रन बनाकर नूर अहमद की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। मैच के अंत में साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की इस पारी को ही हार और जीत का सबसे बड़ा अंतर माना गया।

चेन्नई की ओर से नूर अहमद और अकील हुसैन ने एक-एक विकेट लिया। बाकी किसी भी गेंदबाज को विकेट निकालने में संघर्ष करते देखा गया। अंशुल कंबोज ने अच्छी इकोनॉमी के साथ गेंदबाजी की लेकिन विकेट नहीं मिला।

GT के खिलाफ मुकाबले से भी बाहर हुए MS DHONI! वापसी की डेट गई पीछे, अब इस तारीख को होगा कमबैक

सीएसके का संघर्ष जारी

पावरप्ले में ही सीएसके ने तीन विकेट गंवा दिए थे। पहले आठ ओवर की बात करें तो सीएसके मात्र 37 रन बनाकर चार विकेट खो चुकी थी। संजू सैमसन के अलावा सभी बल्लेबाज गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए।

सरफराज और उर्विल पटेल जैसे खिलाड़ियों ने कगिसो रबाडा को आसानी से बाहर निकलकर खेलने की कोशिश की जिसकी वजह से उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।

आयुष म्हात्रे के इंजर्ड होने के बाद सीएसके का मध्यक्रम रन नहीं बना पा रहा है। सरफराज खान ने पिछले कुछ मैचों में अच्छी स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की लेकिन वह उस कंसिस्टेंसी को बनाए रखने में कामयाब नहीं दिख रहे। आज के मुकाबले में भी वह पहली गेंद पर बाउंसर पर अपना विकेट गंवा बैठे।

Tagged:

CSK vs GT Sai Sudharsan IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

युजवेंद्र चहल

2008
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com