IPL 2026: जीत रही इनकी टीम, लेकिन 4 बड़े नामों का प्रदर्शन फिसड्डी, अपनी फ्रेंचाइजी के लिए ही बने सिरदर्द
Published - 26 Apr 2026, 04:53 PM | Updated - 26 Apr 2026, 05:04 PM
Table of Contents
IPL 2026 का रोमांच अपने चरम पर चल रहा है, कुछ टीमें तो इस टूर्नामेंट में ऐसा खेल दिखा रही है कि अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल खुश कर दे रही है. पंजाब, RCB, SRH और राजस्थान रॉयल्स ने अब तक टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाया है. चारों ही टीमें पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 पर बनी हुई है और उम्मीद हैं कि यही चार टीमें प्लेऑफ़ के लिए भी क्वालीफाई करेंगी.
इन 4 टीमों के कुछ खिलाड़ी टूर्नामेंट में बेहद अविश्वसनीय प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि इन्ही टीमों के कुछ प्लेयर ऐसे हैं, जो एकदम फ्लॉप साबित हो रहे हैं और लगातार अपने फैंस को निराश कर रहे हैं. आज हम अपने इस ख़ास लेख में उन 4 खिलाड़ियों के बारे में ही बात करने वाले हैं, जिनकी टीम तो IPL 2026 में सुपरहिट साबित हो रही, लेकिन यह खुद अपने फ्लॉप प्रदर्शन से टीम के लिए बोझ बन चुके हैं.
1. रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स के मैनेजमेंट ने IPL 2026 से पहले जायसवाल और जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से पहले रियान पराग को टीम का नया कप्तान चुना था. कैप्टेंसी तो इस खिलाड़ी की ठीक-ठाक रही है, लेकिन खुद बल्ले से यह इस सीजन की सबसे बड़ी निराशा है.
दरअसल, IPL 2026 में रियान पराग बल्ले के साथ क्रमशः 14*, 8, 20, 3, 4, 12, 20, 7 के स्कोर ही निकल पाए हैं. पराग के यह खराब आंकड़ें उनके इस सीजन की पूरी कहानी बयां कर रहे हैं. अगर ओवरऑल इनके इस सीजन के आंकड़ों की बात करें, तो राजस्थान रॉयल्स का यह बल्लेबाज 8 मैचों में 12.57 की मामूली औसत के साथ कुल 88 रन ही बना पाया. साथ ही इस दौरान इनका 112.82 का बेहद खराब स्ट्राइक रेट रहा है.
अब तक तो यह बल्लेबाज IPL 2026 में फ्लॉप ही साबित हुआ है, लेकिन टीम को अगर टॉप-4 पर बने रहना है तो आगे के मैचों में इन्हें कुछ करिश्माई पारियां खेलनी होगी.
2. ट्रेविस हेड
ट्रेविस हेड वर्ल्ड क्रिकेट का एक बहुत बड़ा नाम हैं, इनके मैदान पर रहने मात्र से ही गेंदबाज खौफ खाते हैं, लेकिन IPL 2026 में SRH का यह ओपनर बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है और अपने नाम के मुताबिक टूर्नामेंट में प्रदर्शन नहीं कर पाया है.
अगर ट्रेविस हेड के इस सीजन के आंकड़ों की बात करें, तो वह इस सीजन क्रमशः 11, 46, 7, 38, 18, 23, 37, 6 की पारियां ही खेल पाए हैं. ओवरऑल अब तक अपने खेले 8 मैचों में 23.25 की औसत से कुल 186 रन ही बना पाए हैं. अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाला यह बल्लेबाज इस सीजन अपने स्ट्राइक रेट में भी काफी पीछे हैं और 143.07 के स्ट्राइक रेट से ही इस सीजन बल्लेबाजी कर पाया है.
अगर SRH को आगे बड़े मुकाबले में जीत दर्ज करनी है तो इस खिलाड़ी को फॉर्म में वापस आना होगा और अपना वहीं विस्फोटक अंदाज दिखाना होगा, जिसके लिए ट्रेविस हेड पहचाने जाते हैं.
3. शिमरोन हेटमायर
शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज के एक आक्रामक बाएं हाथ के बल्लेबाज और टी20 फॉर्मेट के बेहतरीन फिनिशर माने जाते हैं. इसके बावजूद वह आईपीएल 2026 में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें बड़ी उम्मीदों के साथ IPL 2026 के लिए 11 करोड़ में रिटेन किया था. लेकिन शिमरोन हेटमायर इतनी बड़ी राशि लेने के बावजूद फिसड्डी साबित होते दिखाई दे रहे हैं.
अगर हेटमायर के इस सीजन के आंकड़ों की बात करें, तो वह क्रमशः 18, 6, 0, 15, 22, 11 की पारियां ही खेल पाए हैं. वहीं, उनके पूरे प्रदर्शन पर एक नजर डाले तो अभी तक हेटमायर ने आरआर के लिए 7 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 21.73 की एवरेज और 116.13 के स्ट्राइक रेट के साथ 72 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के भी निकले.
4. नेहल वढेरा
नेहल वढेरा पंजाब किंग्स के एक युवा खिलाड़ी है और अपनी विस्फोटक लेफ्ट हेंड बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, पिछला सीजन इनका शानदार रहा और इन्होने IPL 2025 में 30.75 की अच्छी औसत व 145.85 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 16 मैचों में 369 रन बनाए थे.
हालांकि उनका यह सीजन IPL 2025 जैसा नहीं जा रहा और अब तक वह 6 मैचों में 13 की बेहद कम औसत के साथ कुल 65 रन ही बना पाए हैं. यह बल्लेबाज क्रमशः 3, 10, 14, 13, 25 रन की पारियां ही अब तक टूर्नामेंट में खेल पाया है.
अगर नेहल वढेरा ने अगले 2-3 मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, तो टीम मैनेजमेंट उन्हें ड्रॉप करने पर भी विचार कर सकता है और उनकी जगह कुछ युवा खिलाड़ियों को अजमाया जा सकता है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर