वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, नंबर-3-4-5 पर संजू-ईशान-अय्यर, साल 2026 टी20 मैचों के लिए तैयार हो गई भारत की Playing XI

Published - 26 Apr 2026, 04:15 PM | Updated - 26 Apr 2026, 04:18 PM

India

India: साल 2026 को शुरू हुए चार महीने बीत चुके हैं, और अब आईपीएल 2026 अपने चरम पर है. इसी बीच टी20 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम की चर्चा होने लगा है. माना जा रहा है कि इस साल गौतम गंभीर और मैनेजमेंट अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दे सकता है. लेकिन बीसीसीआई के लिए सबसे बड़ी चुनौती है ओपनिंग जोड़ी से लेकर मजबूत बॉलिंग यूनिट तैयार करना.

हालांकि, IPL 2026 में कई खिलाड़ियों ने अपनी परफॉर्मेंस से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जिस कारण अब उन्हें इस साल सीनियर टी20 टीम में खेलने का चांस मिल सकता है. चलिए तो एक बार जान लेते हैं कि साल 2026 में टी20 फॉर्मेट में कैसी हो सकती है भारत (India) की प्लेइंग XI.

कौन करेगा India के लिए ओपनिंग?

India

साल 2026 में टीम इंडिया (India) के लिए टी20 फॉर्मेट में ओपनिंग की जिम्मेदारी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के कंधों पर रहेगी. दोनों ही आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. IPL 2026 में वैभव लगातार रन बना रहे हैं, और अब वह 15 साल के हो चुके हैं.

इस लिहाज से माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो अभिषेक के साथ वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में जोड़ीदार बनेंगे.

विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन की टीम इंडिया में जगह पक्की है. हाल ही में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी की झलक दिखाई दी. जिस कारण वह 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी बने थे. लिहाजा, भारत की टी20 टीम में उनकी जगह पक्की है.

सूर्या की जगह अय्यर को मिलेगी कप्तानी

नंबर-4 पर ईशान किशन बैटिंग करते हुए दिखाई देंगे. पिछले कुछ समय से वह लगातार अपने बल्ले से रन बना रहे हैं. इसके अलावा श्रेयस अय्यर की इस साल टीम इंडिया में वापसी तय है. आईपीएल में वह पिछले साल से पंजाब के लिए खेलते हुए कप्तानी के साथ बतौर बल्लेबाज भी काबिले तारीफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स का दावा है कि अय्यर का कमबैक टी20 फॉर्मेट में तय है. साथ ही उन्हें सूर्यकुमार यादव को हटा कर टीम इंडिया (India) की कप्तानी भी सौंपी जा सकती है. 2026 विश्व कप के बाद से ही अय्यर को कप्तान बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई थी.

पांंचवें नंबर पर मिडिल आर्डर में हमेशा की तरह हार्दिक पांड्या मौजूद रहेंगे. जो कि रन बनाने के साथ विकेट लेने में भी माहिर हैं. हार्दिक टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे 'खतरनाक ऑलराउंडर' कहे जाते हैं. उन्होंने भी कई बार इस 'टैग' को कभी बल्ले से तो कभी बॉल से साबित किया है.

लड़की ने अभिषेक शर्मा के साथ सरेआम कर डाली बदतमीजी, जबरदस्ती अपनी तरफ खींचा, चौंकाने वाला VIDEO वायरल

टीम की मजबूत डोर अक्षर पटेल

छठें स्थान पर भारत (India) की प्लेइंग XI में वाशिंगटन सुंदर रहेंगे. वह कोच गंभीर के पसंदीदा ऑलराउंडर्स में से एक हैं. सुंदर बाएँ हाथ के बल्लेबाज़ के साथ एक ऑर्थोडॉक्स स्पिनर भी हैं. वह अपनी गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाज के लिए खतरा बन सकते हैं. वहीं, अक्षर पटेल 7वें नंबर पर मौजूद रहेंगे.

वह भारत के टी20 विश्व कप 2026 में उपकप्तानी का जिम्मा भी संभाल चुके हैं. ऐसे में उनकी में भूमिका और जगह ज्यादा मजबूत हो जाती है.

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में कौन - कौन?

गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चकवर्ती भारत (India) के प्रमुख टी20 बॉलर्स हैं. अर्शदीप बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो कि डेथ ओवर में अपनी सटीक बॉलिंग के लिए लोकप्रिय हैं. वह नई गेंद और स्विंग से बल्लेबाजों पर दबाव डालने में माहिर हैं.

वहीं, वरूण भारत के मिस्ट्री स्पिनर कहे जाते हैं. जो अपनी अलग-अलग गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. उनकी खासियत है अपनी कैरम बॉल, लेग स्पिनस और गुगली से बैटर्स की नाक में दम देना.

आखिर में बुमराह, जो भारतीय टीम (India) की रीढ़ की हड्डी कहे जाते हैं. उनके बिना कोई भी बडा टूर्नामेंट अधूरा होता है. अगर बुमराह फॉर्म में है तो 200% जीत पक्की होती है. लिहाजा, साल 2026 में भारत टी20 फॉर्मेट में इसी प्लेइंग XI के साथ खेलता हुआ दिखाई दे सकता है.

भारत के 2026 टी20 मैचों की संभावित Playing XI

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चकवर्ती

ISL vs MUL Today Match Prediction, Match 40: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?

Tagged:

indian cricket team team india bcci India IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com