लड़की ने अभिषेक शर्मा के साथ सरेआम कर डाली बदतमीजी, जबरदस्ती अपनी तरफ खींचा, चौंकाने वाला VIDEO वायरल

Published - 26 Apr 2026, 02:27 PM | Updated - 27 Apr 2026, 01:01 PM

abhishek sharma

Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 में 36 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में SRH टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद को जीत दिलाने में अहम योगदान अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का भी रहा. उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन कूटे.

वहीं, मैच के बाद का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला फैन ने अभिषेक का हाथ पकड़कर बुरी तरह खींच लिया.

Abhishek Sharma के साथ महिला फैन ने की बदसलूकी

अभिषेक शर्मा ने बीते शनिवार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. लेकिन मैच के बाद का सोशल मीडिया पर आग तरह वायरल हो रहे वायरल वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

जिसमें एक महिला फैन द्वारा अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का हाथ खींचा गया. खास बात यह है कि यह वीडियो होटल का है और अभिषेक के साथ सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद थे.

इसके बावजूद महिला फैन के द्वारा अचानक हाथ पकड़े जाने के बाद अभिषेक चौंक गए. उनके रिएक्शन से साफ जाहिर था कि वह डर भी गए थे. यह किसी भी खिलाड़ी की सुरक्षा में अब तक की सबसे बड़ी चूक है.

लुंगी एनगिडी से अस्पताल मिलने पहुंचे DC ऑनर्स, खिलाड़ी की हालत बेहद नाजुक! पूरे IPL से होगा बाहर

वैभव सूर्यवंशी ने खेली शतकीय पारी

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीती रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रनों का हाई स्कोर बनाया. RR के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रनों की शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 12 छक्के निकले.

SRH ने 5 विकेट से दर्ज की जीत

Abhishek Sharma

फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने उतरे ट्रेविस 6 रन बनाकर ही आउट हो गए. लेकिन ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और 31 गेंदों में 74 रन कूट डाले. उनके बल्ले से 11 चौके और 1 छक्का भी निकला. ईशान के अलावा अभिषेक (Abhishek Sharma ने 29 गेंदों में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रन ठोके. इस तरह SRH ने आसानी से रन चेज करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की.

वैभव सूर्यवंशी इंजर्ड, कंधो पर ले जाना पड़ा बाहर, अब IPL के इतने मैच करेंगे मिस

Tagged:

abhishek sharma IPL 2026 Abhishek Sharma Video
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

14.00 Cr

14 करोड़ में

3
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com