वैभव सूर्यवंशी इंजर्ड, कंधो पर ले जाना पड़ा बाहर, अब IPL के इतने मैच करेंगे मिस
Published - 26 Apr 2026, 01:08 PM | Updated - 26 Apr 2026, 01:11 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में 36वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का पहला शतक जड़ा. उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 278.37 के स्ट्राइक रेट से 101 रन का धमाकेदारी पारी खेली.
हालांकि, फील्डिंग करते हुए वह चोटिल हो गए. उनके दाईं जांघ में दर्द की शिकायत हुई. इसके बाद स्पोर्ट स्टॉप उन्हें कंधे का सहारा लेकर मैदान से बाहर ले गया.
Vaibhav Sooryavanshi को क्या हुआ?

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) हैदराबाद की पारी के चौथे ओवर में फील्डिंग कर रहे थे. वह अंतिम ओवर में ईशान किशन के शॉट को पकड़ने की कोशिश में चोटिल हो गए. वह ईशान द्वारा मारी गई गेंद को रोकने के लिए भागे थे. लेकिन कुछ देख बाद उन्हें अपनी जांघ में समस्या का अहसास हुआ. इसके बाद वैभव अपनी हैमस्ट्रिंग को पकड़कर बैठ गए.
इसके बाद राजस्थान रॉयल्स का मेडिकल स्टॉफ उन्हें कंधे का सहारा देकर मैदान से बाहर ले गया. जांच करने के बाद पता लगा वैभव को क्रैप आ रहे ते. क्योंकि उन्होंने करीब 14 ओवर तक बल्लेबाजी की. फिर अगली ही पारी में मैदान पर फील्डिंग करने के लिए भी उतर गए.
केएल राहुल की होगी भारत के टी20 टीम में वापसी, सीधे इस टूर्नामेंट में कप्तान बनकर करेंगे एंट्री
कितने मैच मिस कर सकते हैं वैभव?
जांघ में समस्या होने के बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मैदान पर ही बैठ गए थे. उन्हें दर्द से कराहते हुए देखा गया. हैदराबाद के खिलाफ उन्हें जिस तरह से दर्द से तड़पते हुए देखा गया. ऐसे में संभव है कि 15 साल के युवा खिलाड़ी को करीब एक हफ्ते के आराम की आवश्यकता पड़ सकती है. रिपोर्ट्स की माने तो वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के लिए करीब 1-2 मैच जरुर मिस कर सकते हैं. हालांकि, अभी आरआर टीम प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है।
कैसा रहा PBKS vs RR मैच का हाल ?
बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग के लिए मैदान में उनके. हालांकि, यशस्वी 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन वैभव क्रीज पर टिके रहे. उन्होंने 37 गेंदों का सामना करते हुए 278.37 के स्ट्राइक रेट से 103 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली.
केएल राहुल ने रचा इतिहास! पहली बार हुआ ऐसा, ये कारनामा करने वाले बने इकलौते भारतीय बल्लेबाज
Tagged:
RR vs SRH IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshiऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर