केएल राहुल ने रचा इतिहास! पहली बार हुआ ऐसा, ये कारनामा करने वाले बने इकलौते भारतीय बल्लेबाज

Published - 26 Apr 2026, 12:06 PM | Updated - 26 Apr 2026, 12:08 PM

KL Rahul

KL Rahul: दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में केएल राहुल ने पंजाब के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने अपने प्रदर्शन से स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया. केएल राहुल ने एक बार फिर से बता दिया कि आखिर क्यों उन्हें 'क्लासिक' कहा जाता है. पंजाब के खिलाफ केएल राहुल ने 67 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 152 रन बनाए.

इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 9 छक्के भी निकले. KL Rahul की पारी की ही बदलौत दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 264 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही.

KL Rahul ने तोड़ा आईपीएल का रिकॉर्ड

 KL Rahul

केएल राहुल ने पंजाब के खिलाफ खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर ओपनर मैदान में उतरे. वह पूरे 20 ओवर तक मैदान पर डटे रहे, और धुंआधार पारी खेली. केएल राहुल की 150+ रनों की पारी ने आईपीएल इतिहास के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. केएल इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 150 और या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

वहीं, आईपीएल में वह ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. केएल राहुल ( KL Rahul) से पहले सिर्फ ब्रेंडन मैकुलम (158*) और क्रिस गेल (175*) ही यह उपलब्धि हासिल कर सके थे.

DC vs RCB Pitch Report: क्या कहते हैं दिल्ली की पिच के आंकडें? जानें किसे करेगी मदद, बनाने होंगे कितने रन

नीतीश राणा ने केएल राहुल का दिया साथ

पंजाब के खिलाफ केएल राहुल (KL Rahul) ने सिर्फ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था. जबकि, उन्होंने 49 गेंदों में हंड्रेड बनाए. वहीं, इस दौरान केएल का का स्ट्राइक रेट 226.86 का रहा. उन्होंने ना सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स को मजबूत शुरूआत दिलाई बल्कि नीतीश राण के साथ मिलकर हाईएस्ट स्कोर भी छुआ.

केएल का साथ देने मैदान पर आए नीतीश राणा ने भी 44 गेंदों में 206.81 के स्ट्राइक रेट के साथ 91 रन कूटे. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की पार्टनरशिप भी हुई. यह आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रहा.

केएल राहुल की ऐतिहासिक पारी

PBKS के खिलाफ शतक के साथ केएल राहुल ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल सबसे ज्यादा हंड्रेड बनाने वाले प्लेयर्स का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब उनके नाम 2 शतक दर्ज है, जो कि क्विंटन डी कॉक और संजू सैमसन के बराबर है.

वहीं, आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वालों की लिस्ट में केएल राहुल का नाम तीसरे नंबर परै है. पहले नंबर पर 8 शतक के साथ विराट कोहली हैं, और दूसरे पर जोस बटलर (7) के साथ है. IPL में अब केएल राहुल के नाम कुल 6 शतक है.

कैसा रहा DC vs PBKS मैच?

केएल राहुल और नीतीश राणा की बदौलत दिल्ली हाईएस्ट स्कोर बनाने में कामयाब रही. लेकिन पंजाब ने आसानी से यह टारगेट चेज कर लिया. प्रियांश आर्या (43), प्रभसिमरन सिंह (76), कूपर कोनोली (17) और श्रेयस अय्यर ने 71 रनों की तूफानी पारी खेली. साथ ही नेहल वढेरा (25) और शंशाक सिंह ने भी 19 रन बनाए. जिसकी बदौलत PBKS 7 विकेट से यह मुकाबला जीत गई.

RCB vs DC: विराट को मिलेगा नया ओपनिंग पार्टनर, तो किवी बॉलर की भी वापसी, ऐसी होगी आरसीबी की Playing XI

Tagged:

kl rahul DC VS PBKS IPL 2026 Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

19वां

7 विकेट
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com