DC vs RCB Pitch Report: क्या कहते हैं दिल्ली की पिच के आंकडें? जानें किसे करेगी मदद, बनाने होंगे कितने रन
Published - 26 Apr 2026, 10:02 AM | Updated - 26 Apr 2026, 10:13 AM
Table of Contents
DC vs RCB Pitch Report: आईपीएल 2026 में 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (DC vs RCB Pitch Report) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त सोमवार, 27 अप्रैल को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में होगी. दोनों ही स्थिति में अभी काफी अंतर है. एक तरफ आरसीबी है जो कि दूसरे स्थान पर काबित है.
जबकि, दिल्ली संघर्ष करते हुए छठें स्थान पर मौजूद है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. लेकिन जीत और हार पिच के बर्ताव पर निर्भर करती है.
DC vs RCB Pitch Report: क्या कहती है पिच रिपोर्ट?

दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां की पिच सपाट होती है, जिस कारण हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है और आउटफील्ड तेज़ है. जिससे चौके-छक्के लगाना आसान हो जाता है. हालांकि, कुछ ओवर्स के बाद सूखी सतह होने के कारण स्पिर्स को काफी मदद मिलती है. उन्हें बढ़ते मैच के साथ अच्छा ग्रिप और टर्न मिलने लगता है. वहीं, इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग वेन्यू है, जहाँ 200+स्कोर आम है.
IPL मैचों में दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:
- कुल मैच- 100
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 48
- पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 51
- ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 171.27
- सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 278/3 (Sunrisers Hyderabad) v 25/05/2025 v Kolkata Knight Riders
- सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 66 (Delhi Capitals) v 06/05/2017 v Mumbai Indians
- सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 265/4 (Punjab Kings) v 25/04/2026 v Delhi Capitals
- हर विकेट पर एवरेज रन- 28.23
- हर ओवर पर एवरेज रन- 8.68
ओस की भूमिका अहम
दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में अभी तक कुल 100 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करते हुए पहले बैटिंग जीते गए मैचों का आंकड़ा - 48 है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मुकाबलों की संख्या 51 है. वहीं, रात में ओस (dew) के कारण रात में बल्लेबाजी करना काफी आसान हो जाता है.
इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. साथ ही दिल्ली और आरसीबी के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर