LSG vs KKR: रोमांचक ड्रामे से भरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया
Published - 26 Apr 2026, 10:40 PM | Updated - 27 Apr 2026, 12:06 AM
Table of Contents
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे।
दूसरी पारी में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से पारी की अंतिम गेंद पर मोहम्मद शमी के छक्के ने मैच को टाई करा दिया। यह LSG vs KKR मैच पूरा रोमांच से भरा था, जहाँ कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में दो लगातार नो बॉल डालीं जिससे केकेआर से जीता हुआ मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में जीत मिली।
सुपर ओवर में केकेआर ने मैच जीता

आईपीएल 2026 का यह LSG vs KKR मुकाबला एंटरटेनमेंट से भरपूर रहा। इस मुकाबले की पहली पारी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए जिसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए जिससे मुकाबला टाई हो गया।
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने आई लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से निकोलस पूरन और एडन मार्करम बल्लेबाजी करने आए। केकेआर की ओर से सुनील नरेन ने गेंदबाजी का जिम्मा उठाया। सुपर ओवर की पहली गेंद पर ही निकोलस पूरन सुनील नरेन की गेंद पर बोल्ड हो गए।
दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने ऋषभ पंत मैदान में आए, उन्होंने पहली गेंद पर सिंगल लेकर मार्क्रम को स्ट्राइक दी जिसके बाद तीसरी गेंद पर उन्होंने (मार्क्रम) भी रोवमैन पॉवेल के हाथों बाउंड्री पर कैच दे बैठे। केकेआर की ओर से बल्लेबाजी करने रिंकू सिंह और रोवमैन पॉवेल आए और रिंकू ने पहली गेंद पर चौका लगाकर मैच जिता दिया।
रिंकू सिंह की पारी ने केकेआर की लाज बचाई
LSG vs KKR के इस मैच में कोलकाता ने पहली पारी में 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। इस पारी में सभी बल्लेबाज धराशाई हो गए लेकिन टीम के मुख्य बल्लेबाज रिंकू सिंह का जलवा कायम रहा।
पिछले कुछ मैचों से संघर्ष कर रहे रिंकू सिंह ने अपनी पारी में लगातार चार छक्के लगाए। रिंकू सिंह ने 51 गेंद खेलकर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 83 रन बना डाले। एक वक्त कोलकाता अपनी विकेटें बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी, दूसरी ओर रिंकू सिंह ने टीम की बागडोर अपने हाथों में ली और मैच का रुख मोड़ दिया।
CSK vs GT: CSK का संघर्ष जारी, Sai Sudharsan की पारी से गुजरात टाइटंस पांच विकेट से जीती
LSG vs KKR मैच में मोहसिन खान ने लिया पंजा
पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मोहसिन खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के ऊपर कहर बरपाया है। इस LSG vs KKR मुकाबले की पारी में उन्होंने चार ओवर के स्पेल में एक मेडन ओवर के साथ 25 रन देकर पांच विकेट लिए।
मोहसिन खान की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स आखिरी ओवर तक केकेआर पर दबाव बनाने में सफल रही। पिछले कई मैचों से हार का सामना कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरकार वापसी का संकेत दिया है।
हालांकि इन बातों की कोई गारंटी नहीं है कि उनके बल्लेबाज मैच को केकेआर से आसानी से जीत पाएंगे या नहीं। जैसा कि इस LSG vs KKR मैच में भी देखने को मिला कि बल्लेबाजों की वजह से टीम को सुपर ओवर तक जाना पड़ा। टीम नेतृत्व के साथ-साथ बल्लेबाजों पर भी बड़ा सवाल पैदा होता है, क्योंकि LSG गेंदबाज अपना सबसे बेस्ट दे रहे हैं लेकिन बल्लेबाजों की वजह से उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है।
Tagged:
LSG VS KKR IPL 2026 LSG VS KKR SUPER OVERऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर