IPL 2026 Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत से अंक तालिका में आया भूचाल, दूसरे नंबर पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन, देखें अन्य टीमों का हाल

Published - 27 Apr 2026, 10:23 PM

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और दिल्ली कैपिटल्स की पारी को 16.3 ओवर में 75 रन पर समेट दिया।

इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी ने विराट कोहली और देवदत्त पडिक्ल की धमाकेदार पारियों की वजह से 6.3 ओवर में 1 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव आया है, चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं।

IPL 2026 Points Table: प्लेऑफ की दौड़ में ये चार टीमें आगे

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पंजाब किंग्स पहले पायदान पर मौजूद है। पंजाब ने मौजूदा सीजन में 7 मैच खेले हैं, जिसमें 6 उन्होंने जीते हैं तो एक मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा है। पंजाब का नेट रन रेट 1.333 का है, जबकि ये टीम अभी तक आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं हारी है।

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 जीते हैं और दो मैच गंवाए हैं। उनके 12 अंक हैं।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों में 10 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं तो राजस्थान रॉयल्स 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। बता दें कि, राजस्थान ने 8 मैच में 5 जीते हैं तो 3 मैच उन्होंने गंवाए हैं।

देखें अन्य 6 टीमों का हाल

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में 8 अंक के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है। बता दें कि, जीटी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जिंदा हैं। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 मैचों में सिर्फ 3 जीते हैं और 5 हारे हैं। उनके 6 अंक हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार की थी, लेकिन अब वह अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में फिसलकर 7वें पायदान पर पहुंच चुकी है। 8 मैच में उन्होंने सिर्फ 3 जीते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स 5 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर हैं तो मुंबई इंडियंस के सिर्फ 4 अंक हैं और वह 9वें स्थान पर मौजूद है। अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) की धरातल पर लखनऊ सुपर जायंट्स हैं, जिन्होंने 8 मैचों में सिर्फ दो मैच जीते हैं और 6 हारे हैं।

यहां देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारटाईकोई परिणाम नहींअंकनेट रन रेट
पंजाब किंग्स76001131.333
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु86200121.919
सनराइजर्स हैदराबाद85300100.815
राजस्थान रॉयल्स85300100.602
गुजरात टाइटंस844008-0.475
चेन्नई सुपर किंग्स835006-0.121
दिल्ली कैपिटल्स835006-1.06
कोलकाता नाइट राइडर्स825015-0.751
मुंबई इंडियंस725004-0.736
लखनऊ सुपर जायंट्स826004-1.106

DC vs RCB: दिल्ली में दिखा बेंगलुरु के गेंदबाजों का आंतक, भुवी-हेजलवुड ने उड़ाई डीसी बल्लेबाजों की गिल्लियां, 9 विकेट से जीती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Tagged:

Delhi Capitals PUNJAB KINGS Royal Challengers Bengaluru IPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com