DC vs RCB: दिल्ली में दिखा बेंगलुरु के गेंदबाजों का आंतक, भुवी-हेजलवुड ने उड़ाई डीसी बल्लेबाजों की गिल्लियां, 9 विकेट से जीती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

Published - 27 Apr 2026, 09:59 PM | Updated - 27 Apr 2026, 10:00 PM

DC vs RCB

DC vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 विकेट से हराकर एकतरफा जीत हासिल कर ली है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर मेजबानों को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था, लेकिन दिल्ली की पूरी पारी 16.3 ओवर में 75 रन बनाकर सिमट गई।

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अभिषेक पोरेल ने सर्वाधिक 30 रन बनाए, जिसकी बदौलत उनकी टीम 75 रन बनाने में सफल रही। आरसीबी (DC vs RCB) ने बेहद आसानी से लक्ष्य का पीछा करके दो अंक अपने खाते में डाल लिए। बता दें कि, दिल्ली ने इसी मैदान पर पिछले मैच में 264 रन का विशाल काय स्कोर खड़ा किया था।

DC vs RCB: 75 रन पर सिमटी दिल्ली की पारी

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DC vs RCB) की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने अपने 6 बल्लेबाज 3.5 ओवर में सिर्फ 8 के स्कोर पर गंवा दिए थे। डेब्यूटेंट साहिल परख बिना खाता खोले आउट हुए को पिछले मैच में 152 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले केएल राहुल आज के मैच में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।

वहीं, समिर रिजवी और कप्तान अक्षर पटेल खाता तक नहीं खोल सके तो नितीश राणा ने 9 गेंदों पर 1 रन बनाया। ट्रिस्टन स्टब्स भी 3 गेंदों पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डीसी (DC vs RCB) ने एक समय 8 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से अभिषेक पोरेल ने डेविड मिलर के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 31 गेंदों पर 35 रन जोड़े।

लेकिन मिलर भी 19 के व्यक्तिगत स्कोर पर चलते बने। यहां से पोरेल ने काइल जैमीसन के साथ 8वें विकेट के लिए 19 रन जोड़े तो कुलदीप यादव के साथ उन्होंने 9 रन बनाए। हालांकि, अभिषेक पोरेल ने 33 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत उनकी टीम 75 रन बनाने में सफल रही।

बड़ा सरप्राइज! Jos Buttler ने चुनी अपनी ऑल टाइम IPL XI, सिर्फ 4 भारतीय शामिल, तो 7 विदेशियों को जगह

RCB के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला एक दम सटीक बैठा। पारी का पहला ओवर डालने आए भुवनेश्वर कुमार ने साहिल परख को चलता किया तो दूसरे ओवर में जोश हेजलवुड ने केएल राहुल की पारी को एक रन पर समेट दिया।

इसके बाद इन दोनों बल्लेबाजों ने विकेटों की ऐसी झड़ी लगाई की दिल्ली (DC vs RCB) के बल्लेबाजों को संभलने का बिल्कुल भी मौका नहीं मिला। भुवनेश्वर कुमार ने 3 ओवर में 5 रन देकर 3 बल्लेबाजों का शिकार किया है तो जोश हेजलवुड ने सर्वाधिक 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं रसिक सलाम, सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या ने एक-एक विकेट झटके।

9 विकेट से जीता RCB

DC vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के लिए 20 ओवर में 76 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन उन्होंने यह लक्ष्य मात्र 6.3 ओवर में हासिल कर लिया। आरसीबी की ओर से पारी की शुरुआत करने आए विराट कोहली और जैकब बेथेल ने 2.5 ओवर में 26 रन की ठीक-ठाक शुरुआत दी। इस में बेथेल ने 11 गेंदों पर 20 रन का योगदान दिया था।

इसके बाद कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों पर अटूट 52 रन की साझेदारी की, जिसकी बदौलत आरसीबी ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैच में विराट कोहली ने नाबाद 23 रन बनाए तो देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 34 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एकमात्र विकेट काइल जैमीसन ने लिया था, जो कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का पहला मैच खेल रहे हैं।

कौन हैं साहिल परख? हॉस्पिटल से तय किया IPL डेब्यू तक का सफर, पहले मैच में नहीं खुला खाता

Tagged:

bhuvneshwar kumar Delhi Capitals DC vs RCB Royal Challengers Bengaluru
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com