कौन हैं साहिल परख? हॉस्पिटल से तय किया IPL डेब्यू तक का सफर, पहले मैच में नहीं खुला खाता
Published - 27 Apr 2026, 08:40 PM
Table of Contents
Sahil Parakh: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 39वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है।
इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले मेजबानों को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन दिल्ली ने अपने 6 बल्लेबाज सिर्फ 8 के स्कोर पर गंवा दिए।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज साहिल परख को डेब्यू करने का मौका दिया है, लेकिन पहले मैच में यह खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल सका।
डेब्यू मैच में शून्य पर आउट बल्लेबाज
पिछले मैच में शर्मनाक हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने 18 वर्षींय युवा सलामी बल्लेबाज साहिल परख (Sahil Parakh) को पदार्पण का मौका दिया था, लेकिन आईपीएल करियर की दूसरी गेंद पर बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गया।
Bhuvi cleans up debutant Sahil Parakh for a two-ball duck 🎯
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 27, 2026
(via @IPL) #DCvRCB #IPL2026 pic.twitter.com/3t81K8M3ak
इस युवा बल्लेबाज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया था।
भुवी ने परख को ओवर की दूसरी की गेंद फुल लेंथ मिडिल स्टंप पर डाली थी, जो कि खतरनाक तरीके से अंदर की ओर घूमी। परख को इसका जरा भी अंदाजा नहीं था और वह समय पर अपना बल्ला नीचे नहीं ला पाए। बल्ला जमीन पर लगा, गेंद बल्ले के पास से निकल गई और परख का मिडिल स्टंप बिखर गया।
कौन हैं Sahil Parakh?
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज साहिल परख का जन्म 2007 में महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ-साथ लेग ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में ईगल नासिक टाइटन्स का प्रतिनिधित्व किया था और अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल का सफर तय किया।
बता दें कि, साहिल (Sahil Parakh) ने भारत की अंडर-19 टीम की तरफ से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के विरुद्ध नाबाद 109 की शतकीय पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम इंडिया को कंगारुओं के खिलाफ 9 विकेट की शानदार जीत मिली। इसके अलावा उन्होंने अपने बल्ले से नासिक को घरेलू टी20 खिताब जिताने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी।
Ravichandran Ashwin ने बता डाली अंदर की बात, बोले 'इस पूरे IPL नहीं खेलेंगे MS Dhoni...'
हॉस्पिटल से मैदान तक का सफर!
साहिल परख (Sahil Parakh) पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले नेट्स में गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो उस समय काफी वायरल हुआ था, जिसमें साहिल को स्ट्रेचर पर बाहर लेकर जाया जा रहा था। यह दृश्य देखने के बाद प्रशंसक काफी चिंतित हो गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साहिल को नेट्स में यह गेंद उनके चेहरे पर लगी थी। लेकिन चोट के सिर्फ तीन दिन बाद ये खिलाड़ी अपना आईपीएल करियर का पहला मैच खेल रहा है। हालांकि, बल्ले से यह खिलाड़ी धमाल न मचा सका, लेकिन गेंदबाजी में उनसे कप्तान को काफी उम्मीद होगी। बता दें कि, साहिल (Sahil Parakh) को मिनी ऑक्शन में दिल्ली ने 30 लाख रुपये की बेस प्राइज में खरीदा था।
Rishabh Pant की कप्तानी पद से छुट्टी! अब ये विदेशी खिलाड़ी बन रहा LSG का नया कप्तान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर