आलीशान बंगला, महंगी गाड़ियां... लग्जरी लाइफ! AAP छोड़ BJP में गए क्रिकेटर Harbhajan Singh की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

Published - 27 Apr 2026, 04:35 PM | Updated - 27 Apr 2026, 04:39 PM

Harbhajan Singh

Harbhajan Singh: पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) टीम इंडिया के लिए कई मैच जीताऊ पारी खेल चुके हैं. वे 2007 T20 और 2011 विश्व कप विजेता टीम सा हिस्सा रहे थे. उनकी खासियत थी आक्रामक गेंदबाजी और जरूरत पड़ने पर नीचले क्रम में रन भी बनाना. लेकिन अब वह इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं.

हाल ही में उन्होंने आम आदमी पार्टी को छोड़ बीजेपी को जॉइन किया है. लेकिन इसी बीच उनकी संपत्ति को लेकर चर्चा होने लगी है. फैंस यह जानने के लिए उत्सुक है कि उनकी नेटवर्थ कितनी है और कहां-कहां से उनकी कमाई होती है.

Harbhajan Singh की कहां-कहां से होती है कमाई?

Harbhajan Singh

संन्यास के बाद से हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) क्रिकेट कमेंट्री में एक्टिव में है. जिससे वह अच्छी-खासी कमाई करते हैं. इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई कर लेते हैं.

वहीं, हरभजन सिंह को बीसीसीआई से भी हर महीने पेंशन भी मिलती है. अपने दौर वह एक आक्रामक खिलाड़ी कहे जाते थे, जिस वजह से कई नामी ब्रांड्स ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था.

हरभजन क्रिकेट के साथ स्पोर्ट्स से जुड़े कारोबार और अन्य कामों भी निवेश कर चुके हैं. अब वह 2022 से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए है. वह इस पार्टी से राज्यसभा सांसद बने. जिससे उन्हें सांसद के तौर पर वेतन और भत्ते की सुविधा भी मिलती है.

जानकारी के मुताबिक, एक सांसद की तनख्वाह ₹1,00,000 प्रति माह होती है. इसके अतिरिक्त उन्हें प्रति माह ₹70,000 निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और ₹60,000 ऑफिस व स्टाफ खर्च भी मिलता है. खास बात यह है कि संसद सत्र के दौरान भी उन्हें 2,500 दैनिक भत्ता भी दिया जाता है.

Abhishek-Sooryavanshi-Kohli या कोई और? कौन बनेगा 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट! जानें इस अवार्ड के हकदार का नाम

कितनी है हरभजन की संपत्ति?

किसी भी पार्टी से खड़े होने के बाद हर किसी व्यक्ति को नामांकन देते वक्त हलफनामा देना होता है, जिसमें संपत्ति से जुड़ा सारा लेखा-जोखा होता है. वहीं, हरभजन (Harbhajan Singh) ने राज्यसभा के लिए नामांकन देते वक्त अपने हलफनामे में संपत्ति का ब्योरा दिया था. जिसके अनुसार, उनके पास अलग-अलग शहरों में काफी प्रोपर्टी है.

हरभजन के पास मुंबई के सांता क्रूज, चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर, अहमदाबाद और आंध्रप्रदेश के नालगंडा जिले में प्राइवेट संपत्ति है. जिनकी कुल कीमत 59 करोड़ रुपये है. जबकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर के चंडीगढ़ वाले घर की वैल्यू 28 करोड़ रुपये है. कुल मिलाकर हरभजन के पास कुल संपत्ति करीब 81.80 करोड़ रुपये है

कार कलेक्शन से लेकर घड़ी और LIC की जानकारी

हरभजन सिंह महंगी और लग्जरी कारों के भी शौकीन है. उनके कार कलेक्शन में एक Hummer H2 SUV, ऑडी और मर्सिडीज-बेंज जैसी महंगी कारें शामिल हैं. हैं इसके अलावा उनके पास मंहगी घड़ी, सोना, हीरा, और एलआईसी पॉलिसि भी है. जिनकी कीमक मार्केट में लाखों में बताई जाती है.

वहीं, हरभजन सिंह ने बॉन्‍ड, डिबेंचर और शेयरों में भी 1 करोड़ से अधिक का निवेश किया है.

बड़ा सरप्राइज! Jason Roy ने चुने 3 महान खिलाड़ी, Babar Azam का भी नाम शामिल, VIDEO वायरल

Tagged:

harbhajan singh BJP Harbhajan Singh Income Harbhajan Singh Networth
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

लगभग 81.80 करोड़ रुपये

गीता बसरा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com