शादी से पहले दिल फेक आशिक था ये दिग्गज क्रिकेटर, बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों के नाम रहे शामिल

Published - 18 May 2021, 02:48 PM

Yuvraj Singh

क्रिकेट और बॉलीवुड के बीच काफी गहरा रिश्ता है। तमाम भारतीय क्रिकेटरों ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ शादी रचाई है, तो कईयों के अफेयर के चर्चे रहे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत के उस दिग्गज खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने शादी तो बॉलीवुड एक्ट्रेस से की है, लेकिन इससे पहले उनके काफी अफेयर भी सामने आए, अब तक तो शायद आप उस खिलाड़ी का नाम आप सभी ने पहचान ही लिया होगा।

युवराज सिंह की रही ढ़ेरों गर्लफ्रेंड्स

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) वैसे तो विश्व क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे, लेकिन इसके अलावा एक वक्त था जब युवी की पहचान लवर बॉय के रूप में होने लगी थी। अपने खेल के दिनों में युवी की कई गर्लफ्रेंड्स रहीं, जिनमें कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के नाम भी शामिल रहे।

किम शर्मी और युवी ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि उनका ब्रेकअप तो हो चुका है, मगर वह सोशल मीडिया पर अभी भी एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। प्रीति जिंटा के साथ भी युवी के रिलेशनशिप के चर्चे रहे थे, जब खिलाड़ी पंजाब के लिए खेलता था, तब उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं थी, जिसे देखकर सारा मामला साफ नजर आता था। हालांकि शादी के बाद प्रीति ने एक बयान में कहा था कि वह युवराज को अपने भाई जैसा मानती हैं।

दीपिका के साथ बना था लव ट्रांगल

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और दीपिका पादुकोण के रिलेशनशिप के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा, क्योंकि इनके लव के चर्चे काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते थे। बात तब की है, जब युवी भारतीय टीम के मैच विनर खिलाड़ी बन चुके थे और दीपिका इंड्रस्ट्री में नई-नई आईं थी और उनके डिंपल पर युवी अपना दिल दे बैठे।

मगर जब युवराज और दीपिका के साथ होने की खबरें सामने आईं, तब ये खबर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में आई थी कि भारत के पहले महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। तब धोनी-युवराज जिगरी यार भी थे, लेकिन जब युवराज का दिल दीपिका पर आया, तो माही ने अपने कदम पीछे कर लिए। हालांकि इन तीनों ने ही कभी इस तरह की किसी बात को स्वीकार नहीं किया है, मगर दीपिका को माही के साथ उस दौरान स्पॉट किया जाता था और वह उनके मैच देखने ऑस्ट्रेलिया भी पहुंची थीं।

आसिन और मिनिषा के साथ भी थे चर्चे

yuvraj singh

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के लव लाइफ में खूबसूरत अदाकारा मिनिषा लांबा का नाम भी शामिल है। एक बार युवराज और मिनिषा का एक किसिंग सीन कैमरे में कैद हुआ तो मीडिया और लोगों ने दोनों को गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड का दर्ज़ा तक दे डाला था। हालांकि लांबा ने एक इंटरव्यू के दौरान युवी को सिर्फ दोस्त बताकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

गजनी फिल्म से सुर्खियों में आईं आसिन भी Yuvraj Singh की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट में शुमार रहीं। दोनों एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करने से भी परहेज नहीं किया करते थे। मगर वक्त के साथ उनका ये रिश्ता भी खत्म हो गया। इसके बाद उन्होंने 30 नवंबर 2016 को बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी रचा ली।

Tagged:

युवराज सिंह दीपिका पादुकोण हेजल कीच
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com