इस समीकरण के साथ MI-KKR-LSG अभी भी कर सकती क्वालीफाई, 5 हार के बावजूद टॉप-4 में पहुंचने का मौका
Published - 25 Apr 2026, 01:05 PM | Updated - 25 Apr 2026, 01:26 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 8वें, लखनऊ सुपर जायंट्स 9वें और कोलकाता नाइट राइडर्स 10वें स्थान पर मौजूद है।
इन टीम के लिए फिलहाल प्लेऑफ का सफर समाप्त माना जा रहा है कि लेकिन एक समीकरण ऐसा है, जिसके चलते ये तीनों टीमों 5 हार के बावजूद शीर्ष चार में अपनी जगह बना सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है वह समीकरण।
IPL 2026: मुंबई इंडियंस के 7 मैच बाकी
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका में फिलहाल 8वें स्थान पर मौजूद है। उन्होंने हार्दिक पंड्या की कप्तानी में 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 जीते हैं तो 5 में उनको हार का सामना करना पड़ा है।
ऐसे में अगर एमआई को प्लेऑफ में अपनी जगह पुख्ता करनी है तो फिर उनको अपने बचे अंतिम सात मैचों को जीतना होगा, ताकि वह 18 अंकों तक पहुंच सके और प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर पाए।
लखनऊ की उम्मीद जिंदा
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की उम्मीदें अभी जिंदा हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी में एलएसजी ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें दो जीते हैं और पांच में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
लखनऊ के फिलहाल 4 अंक हैं, जबकि उनका नेट रन रेट 1.277 है। अगर एलएसजी को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो न सिर्फ उनको बाकी बचे 7 मैचों को जीतना होगा, बल्कि अपने नेट रन रेट को भी सुधारना होगा, ताकि 18 अंकों पर पहुंचने के बाद भी उनको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
कोलकाता की राह थोड़ी मुश्किल
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के उलट सुपर-4 (IPL 2026) में पहुंचने में कोलकाता नाइट राइडर्स को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, उनके लिए भी प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण पूरी तरह से जीवित है। केकेआर ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में 7 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ एक जीता है तो पांच मैच गंवाए हैं।
जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। केकेआर के फिलहाल 3 अंक हैं और उनका नेट रन रेट 0.879 है। नेट रन रेट के मामले में केकेआर के लिए वापसी करना थोड़ा आसान होगा, लेकिन अपने बाकी बचे 7 मैचों को जीतने (IPL 2026) में केकेआर विफल हो सकती है।
दरअसल, अगर वह अपने बाकी सात मैचों को जीत लेती है तो उनको 14 अंक मिलेंगे और तीन अंक पहले से उनके पास हैं। ऐसे में उनके कुल 17 अंक हो जाएंगे, जिसके चलते वह प्लेऑफ (IPL 2026) में अपनी जगह पक्की कर सकती है। लेकिन लगातार सात मैच जीतने के लिए केकेआर के खिलाड़ियों को उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर