IPL Orange Cap LIST: 44 गेंदों में 81 रन! Virat Kohli का तूफान, जानें ऑरेंज कैप की रेस में कहाँ पहुंचे?

Published - 25 Apr 2026, 12:16 PM | Updated - 25 Apr 2026, 12:27 PM

IPL Orange Cap LIST

IPL Orange Cap LIST: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विराट कोहली के बल्ले का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में 44 गेंदों पर 81 रन की धुआंधार पारी खेली थी, जिसके चलते उनकी टीम ने 206 रन का टारगेट 7 गेंद शेष रहते 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

हालांकि, किंग कोहली अंत तक नाबाद नहीं लौट सके, लेकिन उनकी धमाकेदार पारी ने उनकी टीम की राह को बेहद आसान कर दिया था। चलिए आपको बताते हैं कि 81 रन की पारी खेलने के बाद ऑरेंज कैप (IPL Orange Cap LIST) की लिस्ट में किंग कोहली किस पायदान पर काबिज हैं।

IPL Orange Cap LIST: ऑरेंज कैप पर विराट का कब्जा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 81 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद ऑरेंज कैप (IPL Orange Cap LIST) पर कब्जा कर लिया है। कोहली ने आईपीएल 2026 में 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 54.66 की दमदार औसत से सर्वाधिक 328 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 163.18 का है। कोहली मौजूदा सीजन में 3 अर्धशतक लगा चुके हैं, जबकि एक बार वह नाबाद वापस लौटे हैं।

दूसरे नंबर पर शर्मा जी मौजूद

ऑरेंज कैप (IPL Orange Cap LIST) की लिस्ट में दूसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूद हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में खेली 7 पारियों में 215.33 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ 323 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। जबकि दो मैच में तो वह खाता तक नहीं खोल सके थे। इसके बावजूद उन्होंने दूसरे स्थान पर अपना कब्जा करके रखा हुआ है।

हेनरिक क्लासेन नंबर 3

सनराइजर्स हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का फॉर्म आईपीएल 2026 में काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने 7 पारियों में 53.33 की औसत और 153.11 के स्ट्राइक रेट के साथ 320 रन बनाए हैं। इस दौरान क्लासेन के बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है।

बता दें कि, क्लासेन अपनी टीम के लिए लगभग हर मैच में रन बना रहे हैं। बता दें कि, शीर्ष पांच में हेनरिक क्लासेन एकमात्र बल्लेबाज हैं, जो कि मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। उनके अलावा अन्य चार बल्लेबाज अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हैं।

CSK Playing XI: गुजरात के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग-XI फाइनल, धोनी की वापसी, तो ये फ्लॉप खिलाड़ी बाहर

शुभमन गिल चौथे पायदान पर मौजूद

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 6 पारियों में 297 रन बनाकर ऑरेंज कैप (IPL Orange Cap LIST) की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। शुभमन ने मौजूदा सीजन में 49.50 की औसत और 149.24 के स्ट्राइक रेट के साथ 297 रन ठोके हैं, जिसमें उन्होंने 3 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

संजू सैमसन की धमाकेदार एंट्री

ऑरेंज कैप (IPL Orange Cap LIST) की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की एंट्री हो चुकी है। संजू ने इस सीजन 7 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 58.60 की औसत और 178.65 के स्ट्राइक रेट के साथ 293 रन बनाए हैं। संजू ने आईपीएल 2026 में दो शतक ठोके हैं तो दो बार वह नाबाद वापस लौटे हैं। बता दें कि, संजू अपना ये फॉर्म आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

IPL 2026 में डरावना मोमेंट, Delhi Capitals के बॉलर को लगी गेंद, भेजा गया एम्बुलेंस से अस्पताल

Tagged:

Virat Kohli abhishek sharma IPL 2026 IPL Orange Cap LIST
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com