CSK Playing XI: गुजरात के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग-XI फाइनल, धोनी की वापसी, तो ये फ्लॉप खिलाड़ी बाहर

Published - 25 Apr 2026, 11:46 AM | Updated - 25 Apr 2026, 11:52 AM

CSK Playing XI

CSK Playing XI: रविवार (26 अप्रैल) को आईपीएल 2026 में डबल धमाका होने वाला है, जहां दिन के मैच में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच येलो आर्मी के गढ़ चेपॉक में खेला जाएगा, जहां पर पांच बार की चैंपियन को हराना गुजरात के लिए काफी मुश्किल होने वाला है।

इस मैच से पहले चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन (CSK Playing XI) सामने आ चुकी है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी होगी या फिर नहीं और अगर वापसी होती है तो फिर किस फ्लॉप खिलाड़ी को बाहर जाना पड़ सकता है।

CSK Playing XI: धोनी की वापसी, तो ये फ्लॉप खिलाड़ी बाहर

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Playing XI) अभी तक 7 मैच खेल चुकी है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी खेलते हुए नजर आए थे। अब आंठवें मैच में सीएसके का सामना चेपॉक में गुजरात टाइटंस से होगा, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो सकती है।

दरअसल, धोनी फिलहाल काफ मसल की इंजरी से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्होंने नेट्स में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करना शुरू कर दिया है।

ऐसे में उम्मीद होगी कि जीटी के खिलाफ थाला अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने मैदान पर उतर सकते हैं। धोनी की वापसी के बाद कार्तिक शर्मा को बाहर जाना पड़ सकता है, जिन्होंने मौजूदा सीजन में बल्ले से एक भी शानदार पारी नहीं खेली है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मैच में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को 104 रन के बड़े अंतर से हराया था। खास बात ये है कि यह जीत एमआई के गढ़ वानखेड़े में आई थी। जबकि अब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चेपॉक में जीटी को हराकर टूर्नामेंट की चौथी जीत सुनिश्चित करना चाहेंगे।

इस मैच (CSK Playing XI) में बल्लेबाजी में सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेसिस ने जिम्मेदारी वाली पारी की उम्मीद होगी तो सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म जारी है। अभी तक वह मौजूदा सीजन में दो शतक ठोक चुके हैं।

शिवम दुबे का बल्ला भी येलो आर्मी के लिए शांत रहा है, ऐसे में प्रशंसक उनसे भी एक विस्फोटक पारी की उम्मीद करेंगे। जबकि अगर धोनी की प्लेइंग इलेवन (CSK Playing XI) में वापसी करते हैं तो फैंस चाहेंगे कि उनको बैटिंग के लिए थोड़ा ऊपर भेजा जाए, ताकि वह धोनी की बैटिंग का लुत्फ उठा सके।

पलटवार के लिए गिल करेंगे 3 बड़े बदलाव, रिप्लेसमेंट खिलाड़ी पर खेलेंगे दांव! CSK के खिलाफ ऐसी होगी Playing XI

गेंदबाजी में बदलाव देखना मुश्किल

गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स अपनी गेंदबाजी विभाग में कोई बदलाव (CSK Playing XI) नहीं करेंगे। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी नई गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो मिडिल ओवरों में जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह भी अच्छी लाइन लेंथ पर गेंद डाल रहे हैं।

वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी चाइनामैच स्पिनर नूर अहमद और लेफ्ट आर्म फिंगर स्पिनर अकील हुसैन के कंधों पर रहने वाली है, जिन्होंने अपने कोटे के 8 ओवर में मुंबई इंडियंस की मजबूत बल्लेबाजी को नेस्तनाबूद कर दिया था। अब यह दोनों अपना पिछला प्रदर्शन गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी दोहराना चाहेंगे, जिनकी सबसे बड़ी ताकत उनको शीर्ष तीन बल्लेबाज हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।

इम्पैक्ट प्लेयर- अकील हुसैन

IPL 2026 में डरावना मोमेंट, Delhi Capitals के बॉलर को लगी गेंद, भेजा गया एम्बुलेंस से अस्पताल

Tagged:

MS Dhoni CSK vs GT CSK Playing XI IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com