IPL 2026 में डरावना मोमेंट, Delhi Capitals के बॉलर को लगी गेंद, भेजा गया एम्बुलेंस से अस्पताल
Published - 25 Apr 2026, 11:29 AM | Updated - 25 Apr 2026, 11:35 AM
Table of Contents
Delhi Capitals:इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 25 अप्रैल को खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले एक ऐसा हादसा मैदान पर घटा, जिसने सभी को चौंका दिया।
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली (Delhi Capitals) के खिलाड़ी नेट्स में अभ्यास कर रहे थे कि डीसी टीम के नेट बॉलर बाउंसर गेंद पर बुरी तरह से चोटिल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि बॉल लगते ही खिलाड़ी के खून निकलने लगा और आनन-फानन में खिलाड़ी को अस्पताल में लेकर जाया गया।
Delhi Capitals के नेट गेंदबाज को लगी चोट?
यह हादसा 24 अप्रैल का बताया जा रहा है, जब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ नेट्स में अभ्यास कर रहे थे। तभी नेट गेंदबाज ने गेंद डाली और वह वापस उसके चेहरे पर आ लगी। उनके चेहरे से खून निकलने लगा और तुरंत मैदान पर मेडिकल टीम को बुलाया गया।
हालांकि, खिलाड़ी की चोट काफी गंभीर थी, जिसके बाद एम्बुलेंस को बुलाया गया और प्लेयर को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
अभी तक इस घटना को लेकर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। साथ ही यह भी पता नहीं चल सका है कि खिलाड़ी का हालत फिलहाल कैसी है। लेकिन जिस तरह से प्लेयर को चोट लगी है, उसको देखकर यह काफी गंभीर हादसा माना जा सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के नेट गेंदबाज का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनको स्ट्रेचर पर लेटाकर एम्बुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा है। इस दौरान नेट बॉलर के पास कुछ सपोर्टिंग स्टाफ और खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, जो कि हौशला बढ़ा रहे हैं।
बता दें कि, वायरल वीडियो में खिलाड़ी का हालत स्थिर नजर आ रही है, लेकिन देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से इसपर क्या आधिकारिक बयान आता है।
DC net bowler was hit on the face and taken in an ambulance ahead of the PBKS match💔 pic.twitter.com/kdXV2f4XBf
— OldMonkOfCricket (@OldMonkOfCric) April 24, 2026
कौन होते हैं नेट्स बॉलर्स?
नेट्स बॉलर्स वह होते हैं, जो कि आईपीएल की टीमों को मैच से पहले नेट्स में अभ्यास करवाते हैं। वह इस दौरान नेट्स में गेंदबाजी करते हैं ताकि मुख्य रूप से बल्लेबाजों को मैच की परिस्थितियों के अनुसार तैयार किया जा सके। नेट्स बॉलर्स का इस्तेमाल करने का दूसरा मुख्य कारण मुख्य गेंदबाजों को मैच से पहले थकान और चोट से बचाना होता है, ताकि उनके प्लेयर्स प्रमुख मैचों के लिए पूरी तरह से फिट रहें।
जबकि बल्लेबाजों को नेट्स बॉलर्स गेंदबाजी करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेट गेंदबाजों को काफी कम फीस मिलती है, लेकिन यहां से खिलाड़ियों के पास टीम इंडिया का टिकट कटाने का शानदार मौका भी होता है। उदाहरण के तौर पर समझा जाए तो प्रसिद्ध कृष्णा और उमरान मलिक ने अपने करियर की शुरुआत नेट बॉलर के तौर पर की थी और आज ये दोनों खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर