KKR playing XI: LSG के खिलाफ रहाणे पूरी तरह बदले देंगे अंतिम-11, 18 करोड़ी खिलाड़ी की एंट्री! ये 2 प्लेयर बाहर

Published - 25 Apr 2026, 10:52 AM | Updated - 25 Apr 2026, 10:59 AM

KKR Playing XI

KKR playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा है। केकेआर ने इस सीजन 7 मैच खेले हैं, जिसमें 5 हारे हैं, जबकि एक मैच में उनको जीत मिली है और एक मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। केकेआर मौजूदा अंक तालिका में 3 अंक के साथ 10वें स्थान पर हैं।

जबकि उनकी अगली भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ 26 अप्रैल को होने वाली है। यह महामुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा, जिसमें केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे कई बड़े फेरबदल कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कैसी रहने वाली है केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन (KKR playing XI)।

KKR playing XI: 18 करोड़ी खिलाड़ी की एंट्री! ये 2 प्लेयर बाहर

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि, टीम में मौजूद खिलाड़ियों का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में कुछ खास नहीं रहा है और यही कारण है कि केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे प्लेइंग इलेवन (KKR playing XI) में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

पहला और सबसे बड़ा बदलाव वैभव अरोड़ा को बाहर करके उनकी जगह श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को मौका दिया जा सकता है, जिनको केकेआर ने ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनकी वापसी की पूरी उम्मीद है।

जबकि रमनदीप का बाहर जाना भी कंफर्म हैं, क्योंकि आईपीएल 2026 में उनके बल्ले से रन बिल्कुल नहीं निकले हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन रमनदीप की जगह तेजस्वी सिंह (KKR playing XI) को मौका दे सकती है।

इन खिलाड़ियों पर होगी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की हार का सबसे बड़ा कारण उनकी फ्लॉप बल्लेबाजी रही है। लेकिन लखनऊ के खिलाफ वह एक नई शुरुआत करना चाहेंगे। पारी की शुरुआत अजिंक्य रहाणे और टिम सीफर्ट करते नजर आ सकते हैं। सीफर्ट को इम्पैक्ट प्लेयर (KKR playing XI) के तौर पर खिलाया जा सकता है।

वहीं, तीसरे स्थान पर अंगकृष रघुवंसी और चौथे पर कैमरून ग्रीन को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। ग्रीन धीरे-धीरे अपना फॉर्म दिखा रहे हैं। वहीं, रोवमैन पॉवेल को पांचवें और तेजस्वी सिंह को छठे नंबर पर बैटिंग (KKR playing XI) के लिए भेजा सकता है तो रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय पारी को शानदार फिनिश देने की भूमिका में दिख सकते हैं। बता दें कि, पिछले मैच में इन दोनों बल्लेबाजों ने राजस्थान के खिलाफ केकेआर को रोमांचक जीत दिलाई थी।

पथिराना-वरुण से होगी खास उम्मीद

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और माना जा रहा है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वह आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। पथिराना केकेआर के लिए इस सीजन पहला मैच खेलते नजर आ सकते हैं, ऐसे में उनसे टीम मैनेजमेंट और प्रशंसक शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

वहीं, वरुण चक्रवर्ती भी लखनऊ की पिच पर तहलका मचाने के लिए तैयार होंगे। जबकि कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन का फॉर्म भी कमाल का रहा है, तो लेफ्ट आर्म स्पिन की जिम्मेदारी अनुकूल रॉय के युवा कंधों पर होगी। हालांकि, कप्तान रहाणे ने अभी तक कैमरून ग्रीन का अधिक इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन इस मैच (KKR playing XI) में वह एक से दो ओवर ग्रीन से भी करवा सकते हैं।

केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर-टिम सीफर्ट

Pitch Report, LSG vs KKR: बल्लेबाजों के लिए खुशखबरी या गेंदबाजों के लिए मौका? पिच के संकेत आए सामने

Tagged:

ajinkya rahane kkr playing xi Matheesha Pathirana
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com