Pitch Report, LSG vs KKR: बल्लेबाजों के लिए खुशखबरी या गेंदबाजों के लिए मौका? पिच के संकेत आए सामने
Published - 25 Apr 2026, 10:28 AM | Updated - 25 Apr 2026, 10:36 AM
Table of Contents
Pitch Report, LSG vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मुकाबलें में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से 26 अप्रैल को होगा। यह मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हो चुकी हैं।
आईपीएल 2026 में केकेआर अंक तालिका में फिलहाल 10वें अंक पर हैं तो एक पायदान ऊपर 9वें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स विराजमान है। ऐसे में दोनों ही टीमें यह मैच (Pitch Report LSG vs KKR) जीतकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेंगी। लेकिन उससे पहले चलिए जानते हैं कि इकाना स्टेडियम की पिच कैसी रहने वाली है।
Pitch Report LSG vs KKR: कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज?
लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम आमतौर (Pitch Report LSG vs KKR) पर काफी संतुलित माना जाता है, जहां पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर मदद मिलती है। जहां बल्लेबाज को रन बनाने के लिए थोड़ा धैर्य दिखाना होता है तो दूसरी और गेंदबाजों को मैच में बने रहने के लिए गेंदबाजी में मिश्रण करना पड़ता है, ताकि वह बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका न दें।
हालांकि, पिच सूखी होने के कारण स्पिनरों को रोल भी यहां पर काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। खासकर मिडिल ओवरों में जब फील्ड ओपन हो जाती है और उस समय गेंदबाजों को मारना काफी मुश्किल हो जाता है। इस चक्कर में विकेट गिरने के चांस काफी हद तक बढ़ जाते हैं।
कितना है यहां का औसतन स्कोर?
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच (Pitch Report LSG vs KKR) काफी धीमी मानी जाती है, जो कि अक्सर बल्लेबाजों के चुनौतीपूर्ण और गेंदबाजों के लिए स्वर्ग होती है। यहां पर तेज गेंदबाजी का दबदबा देखने को मिलता है।
पिछले पांच मैचों में जहां तेज गेंदबाजों ने मिलकर 52 बल्लेबाजों का शिकार किया है तो स्पिनरों के खाते में सिर्फ 10 सफलताएं आई हैं। यहां पर औसन स्कोर सिर्फ 146 रन है, लेकिन पहले बैटिंग (Pitch Report LSG vs KKR) करने वाली टीम 160-170 पर भी अपनी जीत को पक्का कर सकती है, लेकिन उसके लिए उनको शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करना होगा।
गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी ने एक महिला का यौन शोषण किया, वायरल VIDEO से सभी के सामने आई सच्चाई
पिछले मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना पिछला मैच 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला था, जहां पर उनको 4 विकेट की रोमांचक जीत मिली थी। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को उसी राजस्थान रॉयल्स ने 40 रन के बड़े अंतर से हराया था। ऐसे में केकेआर के हौशले बुलंदियों पर होंगे तो एलएसजी के कप्तान की चिंताएं बढ़ी होंगी।
हालांकि, खास बात ये है कि लखनऊ की गेंदबाजी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है, जबकि केकेआर की गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं, बल्लेबाजी में दोनों (Pitch Report LSG vs KKR) ही टीमें एक स्थान पर खड़ी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मैच में केकेआर बाजी मारती है या लखनऊ अपने प्रशंसकों को मुस्कुराने का मौका देती है।
RR vs SRH Playing XI: कौन खेलेगा, किसका कटेगा पत्ता? जानें दोनों टीमों की पूरी प्लेइंग XI
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर