गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी ने एक महिला का यौन शोषण किया, वायरल VIDEO से सभी के सामने आई सच्चाई

Published - 25 Apr 2026, 08:47 AM | Updated - 25 Apr 2026, 08:51 AM

GUJARAT TITANS

IPL 2026 के रोमांच के बीच क्रिकेट जगत से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के एक खिलाड़ी पर एक महिला के साथ धोखाधड़ी और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस पूरे मामले को तूल दे दिया है, जिसमें एक लड़की के साथ हुए धोखे की पूरी कहानी बयां की गई है। हालांकि अभी तक खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना ने आईपीएल और खिलाड़ियों के आचरण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो से हुआ खुलासा

GUJARAT TITANS

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के एक गुमनाम खिलाड़ी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वीडियो के अनुसार, यह मामला अदिति (नाम बदला हुआ) नाम की एक लड़की से जुड़ा है।

बताया जा रहा है कि स्नैपचैट के जरिए इस खिलाड़ी ने लड़की से संपर्क किया था। शुरुआत में लड़की को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह व्यक्ति एक पेशेवर क्रिकेटर है।

दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे वे करीब आए। वीडियो में दावा किया गया है कि खिलाड़ी ने अपनी पहचान छुपाकर दोस्ती की और बाद में लड़की का भरोसा जीतकर उसे धोखा दिया।

Gujarat Titans के खिलाड़ी पर शोषण के आरोप

वीडियो में किए गए दावों के मुताबिक, जब खिलाड़ी और लड़की के बीच बातचीत बढ़ी, तो खिलाड़ी ने मिलने की इच्छा जाहिर की। चूंकि गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का खिलाड़ी अब आईपीएल की वजह से काफी प्रसिद्ध हो चुका था, इसलिए उसने बाहर मिलने के बजाय होटल में मिलने का दबाव बनाया।

रिपोर्ट के अनुसार, लड़की ने होटल का कमरा बुक किया, जहां खिलाड़ी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब लड़की ने इसका विरोध किया और कहा कि वह केवल एक अच्छी दोस्त समझ रही थी, तो खिलाड़ी के व्यवहार ने उसे आहत किया। लड़की का आरोप है कि खिलाड़ी ने उसे केवल शारीरिक उपयोग के लिए इस्तेमाल करने की योजना बनाई थी।

सीएसके के खिलाफ सबसे बड़ी हार के बाद Hardik Pandya का छलका दर्द, प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई की लंबी छलांग

फैंस का मिला-जुला रिएक्शन आया सामने

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के फैंस और क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

जहां कुछ लोग खिलाड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे केवल व्यूज पाने के लिए बनाया गया एक मनगढ़ंत वीडियो बता रहे हैं। फिलहाल, गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) फ्रैंचाइजी या बीसीसीआई की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बिना किसी पुख्ता सबूत या पुलिस शिकायत के खिलाड़ी का नाम सामने नहीं लाया गया है, लेकिन इस विवाद ने निश्चित रूप से IPL 2026 की चमक पर एक दाग लगा दिया है।

यादगार करियर का अंत! इस खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास, देश के लिए बनाए 10 हजार से ज्यादा रन

Tagged:

Gujarat Titans IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com