सीएसके के खिलाफ सबसे बड़ी हार के बाद Hardik Pandya का छलका दर्द, प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई की लंबी छलांग
Published - 24 Apr 2026, 12:42 AM | Updated - 24 Apr 2026, 12:54 AM
Hardik Pandya statement: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का दर्द छलका है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके जवाब में सीएसके ने 208 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस मात्र 104 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद पांड्या (Hardik Pandya) ने पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम पावरप्ले में ही फिसल गए, विकेट हमारे लिए आसान नहीं था।
Hardik Pandya का हार के बाद छलका दर्द

आज सीएसके के लिए वानखेड़े स्टेडियम में बहुत बड़ा दिन बन गया। इसकी वजह कोई फाइनल जीतना नहीं रही, बल्कि जो मुंबई टीम कभी चेन्नई को इस पिच पर आसानी से जीतने नहीं देती थी, उस मुंबई को चेन्नई ने 104 रनों के बड़े अंतर से हराया है।
इस हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने कहा कि यह पिच हमारे लिए समझ से बाहर रही। हम इस मैच में लगातार फिसलते रहे और खुद को संभाल नहीं सके। हार्दिक से जब पूछा गया कि क्या पिच मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान बदल गई थी?
इस पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) थोड़ी असहजता के साथ जवाब देते दिखे और कहा, "मैं यह नहीं कह सकता, मैं उन खिलाड़ियों में से नहीं हूँ जो इस तरह का जवाब दें। सच कहें तो सीएसके के बल्लेबाजों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 207 रन बनाए, जबकि हमारी बल्लेबाजी के दौरान भी वही पिच थी और वही मिट्टी थी।"
संजू की तारीफ के पुल बांधे पांड्या
संजू सैमसन की तारीफ करते हुए हार्दिक ने कहा कि संजू ने काफी अच्छी बल्लेबाजी दिखाई, और सीएसके के बल्लेबाज आते गए और अपने टोटल को ध्यान में रखते हुए बोर्ड पर रन जोड़ते गए। मुझे लगता है कि उस ट्रैक पर कुल स्कोर काफी अच्छा था जो कि जरूरत से ज्यादा लगा।
हमें उसे चेज करने के लिए पावरप्ले में अच्छा करने की जरूरत थी और मोमेंटम का हमारे साथ रहना जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अगले मैच में किसी बदलाव की संभावना के सवाल पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने कहा कि अगले मैच के लिए हमारे पास कुछ दिनों का समय है, देखते हैं हम बात करेंगे और हमें कहाँ खेलना है इसके आधार पर जहाँ जरूरत पड़ेगी हम बदलाव कर सकते हैं।
प्वाइंट्स टेबल में सीएसके की लंबी छलांग
मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की यह आईपीएल इतिहास में अब तक की सबसे बड़े अंतर से जीत रही है। 33वें मुकाबले में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 104 रनों से हराया है; आज का दिन यानी 23 अप्रैल 2026 सीएसके फैंस के लिए यादगार बन गया।
इस जीत के साथ सीएसके प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर से सीधे पांचवें स्थान पर पहुँच गई है। चेन्नई सात मुकाबले खेलकर, तीन जीत के साथ +0.118 की रन रेट और 6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
जबकि इस हार के बाद मुंबई इंडियंस चार अंकों के साथ आठवें स्थान पर बरकरार रहेगी, क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स का रन रेट -1.277 है जबकि एमआई का -0.736 है।
इस जीत का सारा श्रेय सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मुकेश चौधरी को दिया है क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में क्विंटन डी कॉक को बोल्ड मार दिया था, जहाँ से मैच की बाजी पूरी तरह पलट गई। बात करें पहले स्थान की तो पंजाब किंग्स 6 मैचों में पांच जीत हासिल कर पहले स्थान पर बरकरार है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर