MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 104 रनों से हराया, अकील हुसैन ने लिए 4 विकेट, स्पिनर्स का रहा दबदबा

Published - 23 Apr 2026, 11:04 PM | Updated - 23 Apr 2026, 11:32 PM

MI VS CSK

IPL 2026 का 33वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI vs CSK के बीच खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके जवाब में सीएसके ने 208 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस मात्र 104 रनों पर ऑलआउट हो गई।

चेन्नई की ओर से संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का दूसरा शतक लगाया, जबकि अकील हुसैन समेत पूरे मैच में स्पिनर्स का दबदबा रहा। MI vs CSK के इस महामुकाबले में चेन्नई हर विभाग में मुंबई पर भारी पड़ी।

सीएसके ने 104 रनों से मुंबई को हराया

MI VS CSK

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला गलत साबित हुआ। MI vs CSK की भिड़ंत में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के शतक की मदद से 207 रन बनाए।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। मुंबई की टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे और पूरी टीम मात्र 104 रनों पर सिमट गई। अकील हुसैन के आगे सभी बल्लेबाज नतमस्तक नजर आए।

मुंबई इंडियंस की पारी में केवल एक छक्का क्विंटन डी कॉक के बल्ले से निकला। इसके अलावा तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 37 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव ने 36 रनों का योगदान दिया। MI vs CSK के इतिहास में यह मुंबई की सबसे करारी हार में से एक रही।

MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को 208 रनों का लक्ष्य दिया, Sanju Samson का शतक, ऋतुराज के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

MI vs CSK में संजू सैमसन का शतक

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। हालांकि यह स्कोर और ज्यादा हो सकता था, लेकिन कार्तिक शर्मा की धीमी पारी ने चेन्नई की रन गति को थोड़ा धीमा किया।

संजू सैमसन इस पारी में नाबाद रहे। ऋतुराज के साथ ओपनिंग करने आए सैमसन आखिरी तक डटे रहे। संजू सैमसन ने 54 गेंदों में 187 के स्ट्राइक रेट से 6 छक्कों और 10 चौकों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। यह संजू सैमसन का IPL 2026 का दूसरा शतक और आईपीएल इतिहास की पांचवीं सेंचुरी थी। MI vs CSK मैच में इस शतक के साथ संजू सैमसन के नाम अब टी20 क्रिकेट में कुल आठ शतक दर्ज हो गए हैं।

बात करें मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की, तो अल्लाह गजनफर ने जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 6.20 की इकोनॉमी से 25 रन देकर दो विकेट लिए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने भी अच्छी इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया, हालांकि उस दौरान उन्होंने दो नो-बॉल भी फेंकी।

लखनऊ के खिलाफ सिर्फ 8 रन बनाकर कीर्तिमान बने वैभव सूर्यावंशी, अपने नाम दर्ज की बड़ी उपलब्धि

अकील हुसैन ने लिए 4 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स जिस खिलाड़ी को ठंडे बस्ते में डाल रही थी, उस खिलाड़ी ने जब भी मौका मिला मैच में गर्माहट लाने का काम किया है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के धाकड़ स्पिनर अकील हुसैन हैं। MI vs CSK मुकाबले की दूसरी पारी में अकील ने अपनी फिरकी का ऐसा जाल बुना कि मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज उसमें फंसते चले गए।

आज दूसरी पारी में मुंबई के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए अकील हुसैन ने 4 ओवर के स्पेल में 4.20 की बेहतरीन इकोनॉमी से 17 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनकी शानदार गेंदबाजी के बावजूद सीएसके मैनेजमेंट इस खिलाड़ी को लगातार मौका देने में असफल नजर आ रही है।

बात करें अकील हुसैन की, तो उन्हें हैदराबाद के खिलाफ भी मौका नहीं मिला था। अगर उस दिन उन्हें खेलने का अवसर मिलता, तो शायद हैदराबाद 194 रनों तक भी नहीं पहुंच पाती। जिस तरह से वह पावरप्ले में आकर अच्छी इकोनॉमी के साथ विकेट निकालते हैं, वह काबिले तारीफ है। MI vs CSK के इस मैच में उनके अलावा चेन्नई के स्पिनर नूर अहमद ने भी 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर दो विकेट लिए।

Tagged:

Sanju Samson MI vs CSK Akeal Hosein IPL 2026 TILAK VERMA VS JAMIE OVERTON
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

संजू सैमसन

आठ
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com