वर्ल्ड कप 2027 का ऐलान होते ही 15 सदस्यीय टीम इंडिया भी हुई फाइनल, ये 15 खिलाड़ी भरेंगे अफ्रीका को उड़ान
Published - 02 Oct 2026, 07:51 PM | Updated - 02 Oct 2026, 08:07 PM
आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 के आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया (Team India) का ब्लूप्रिंट तैयार नजर आ रहा है। चयनकर्ताओं की नजर एक ऐसी संतुलित 15 सदस्यीय टीम पर है, जिसमें बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर का शानदार मिश्रण दिख सकता है। अफ्रीकी पिचों की उछाल और गति को ध्यान में रखते हुए संभावित खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
शुभमन गिल संभालेंगे Team India की कमान

रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी के बाद वनडे फोर्मेट में टीम इंडिया (Team India) की कमान शुभमन गिल के कंधों पर है। गिल के साथ पारी की शुरुआत का जिम्मा अनुभवी विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा संभालते नजर आएंगे, जो नई गेंद के खिलाफ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं।
मीडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए विराट कोहली, केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड की मौजूदगी तय मानी जा रही है। राहुल न सिर्फ पारी को संभालने का काम करेंगे, बल्कि विकेटकीपर की भूमिका में भी पहली पसंद होंगे। इनके अलावा बैकअप विकेटकीपर और फिनिशर के तौर पर ईशान किशन या ध्रुव जूड़ेल को स्क्वॉड में शामिल किया जाना तय है, जो किसी भी परिस्थिति से मैच पलटने का माद्दा रखते हैं।
टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल ने किया संन्यास का ऐलान, कहा: बोले- यह सपना अधूरा रह गया....
ऑलराउंडर्स का जिम्मा किनके उपर
दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर टीम इंडिया (Team India) के ऑलराउंडर्स का रोल सबसे खास होगा। ऐसे में हार्दिक पांड्या टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में स्क्वॉड की रीढ़ साबित होंगे। उनका साथ देने के लिए नीतीश कुमार रेड्डी जैसे उभरते हुए सीम-ऑलराउंडर को 15 सदस्यीय दल में मौका मिल सकता है, जिन्होंने हाल के समय में अपनी उपयोगिता साबित की है।
स्पिन विभाग और निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए अनुभवी अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा का चयन लगभग तय माना जा रहा है। ये दोनों खिलाड़ी किफायती गेंदबाजी के साथ-साथ मुश्किल समय में महत्वपूर्ण रन जोड़ने की क्षमता रखते हैं, जिससे टीम इंडिया को बल्लेबाजी में आठवें नंबर तक गहराई मिलेगी।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कब-कब टीम इंडिया खेलेगी अपने मैच? जानें सभी मैचों की तारीख
पेस लाईनअप में ये खिलाड़ी होंगे शामिल
अफ्रीकी पिचों पर तेज गेंदबाजों का दबदबा रहता है, इसलिए भारतीय टीम (Team India) में चार प्रमुख तेज गेंदबाजों को दल में जगह मिल सकता है। इस आक्रमण की अगुवाई दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करेंगे, जिनका साथ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा या हर्षित राणा में से कोई एक निभाएगा।
अर्शदीप सिंह के रूप में टीम इंडिया (Team India) को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की विविधता मिलेगी, जो डेथ ओवरों में यॉर्कर फेंकने में माहिर हैं। वहीं, विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव का स्थान पक्का है। बीच के ओवरों में कुलदीप की कलाई की जादूगरी विरोधी बल्लेबाजों को के अहम विकेट चटकाने में काम आएगा।
टीम इंडिया संभावित 15 सदस्य विश्व कप 2027 स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, ध्रुव जूड़ेल, हार्दिक पांड्या, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मौहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
Tagged:
team india world cup 2027ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।