टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल ने किया संन्यास का ऐलान, कहा: बोले- यह सपना अधूरा रह गया....
Published - 02 Oct 2026, 03:26 PM | Updated - 02 Oct 2026, 03:52 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेटर युवजेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को टीम इंडिया से बाहर हुए काफी समय हो गया है. करीब तीन सालों से वह राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए काफी मेहनत-मशक्कत कर रहे हैं. इसके बावजूद भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें लगातार नजरअंदाज कर वनडे और टी20 टीम से दूर रखा. इस बीच अब युवजेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अचानक संन्यास का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर एक भावूक पोस्ट शेयर कर उन्होंने यह जानकारी साझा की.
लॉर्ड्स में खेला Yuzvendra Chahal ने अपना आखिरी मैच

भारतीय अनुभवी स्पिनर युवजेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. हालांकि, वह भारत के लिए कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पा, लेकिन अब उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है. लॉर्ड्स में मिडलसेक्स और नॉर्थहैम्पटनशायर के बीच खेले गए काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न टू के 54वें मुकाबले में वह आखिरी बार इस फॉर्मेट में नजर आए. इसके साथ ही युवजेंद्र चहल के फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का अंत हो गया.
अंपायर से भिड़े ऋषभ पंत, मैदान पर हुआ जमकर विवाद, कुछ देर बाद 10 रन पर आउट
सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
युवजेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "मैंने जो पहली क्रिकेट बॉल पकड़ी थी, वह लाल रंग की थी। तब मैं 10 साल का था और मुझे अंदाजा भी नहीं था कि मुझे इस खेल से इतना गहरा लगाव हो जाएगा। मेरे लिए रेड-बॉल क्रिकेट कभी भी सिर्फ एक और फॉर्मेट नहीं था। इसी खेल ने मुझे सब्र, कैरेक्टर, मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत और घंटों तक मैदान पर डटे रहकर हर रन और हर विकेट के लिए संघर्ष करने की असली खुशी का मतलब सिखाया।"
View this post on Instagram
Yuzvendra Chahal का सपना रह गया अधूरा
बात को आगे बढ़ाते हुए युजवेंद्र चहल ने कहा कि उनके हमेशा से ही भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का सपना था, जिसे उन्होंने कई सालों तक संजोकर रखा था. उन्होंने बताया,
"मैंने अपना आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच लॉर्ड्स में खेला; यह कहते हुए भावुकता महसूस होती है क्योंकि टेस्ट कैप पहनना हमेशा से मेरा सपना रहा था, एक ऐसा सपना जिसे मैंने कई सालों तक संजोकर रखा। भले ही वह सपना पूरा न हो सका, लेकिन मैं अपने इस सफर से सचमुच संतुष्ट हूं और इस फॉर्मेट में मिले हर मौके के लिए बेहद शुक्रगुजार हूं। रेड बॉल ने मुझे मेरी जिंदगी की कुछ सबसे खूबसूरत यादें दी हैं और कोई भी मुझसे वे यादें कभी नहीं छीन सकता।"
टीम में वापसी की अब भी है उम्मीद
युजी का कहना है कि उनके क्रिकेट का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. उनमें अब भी देश के लिए खेलने की भूख है. युजवेंद्र चहल ने लिखा कि,
"लेकिन अभी मेरा सफर खत्म नहीं हुआ है। अपने देश के लिए खेलने की भूख अभी भी मुझमें जबरदस्त है। मुझे यकीन है कि मुझमें अभी भी क्रिकेट बाकी है। वन-डे और T20 फॉर्मेट में एक और मौका पाने के लिए मैं अपनी पूरी जान लगा दूंगा।"
युवजेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने भारत के लिए वनडे और टी20 में डेब्यू किया है. इस दौरान उन्होंने 72 एकदिवसीय मुकाबलों में 121 विकेट झटकी. जबकि 80 टी20 में उनके नाम 96 विकेट दर्ज हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल के लिए भारत की 14 सदस्यीय टीम घोषित, अय्यर(कप्तान), अभिषेक, ईशान.....
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर