वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान होते ही भारत के कप्तान-उपकप्तान हुए फ़ाइनल? इन 2 दिग्गजों के पास हो सकती है कमान
Published - 02 Oct 2026, 04:16 PM | Updated - 02 Oct 2026, 04:33 PM
Table of Contents
आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. अगले साल 2 अक्टूबर से खेले जाने वाले इस मार्की इवेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे. वर्ल्ड कप का कार्यक्रम सामने आते ही सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बीच टीम इंडिया को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी विश्वकप (World Cup 2027) के लिए भारत ने अपने कप्तान और उपकप्तान का नाम तय कर लिया है.
World Cup 2027 के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान हुए फ़ाइनल?

साल 2027 में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया का रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम मार्की टूर्नामेंट की तैयारी के लिए अगले एक साल में न्यूजीलैंड, श्रीलंका, ज़िम्बाबवे, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है. इन द्विपक्षीय सीरीज के जरिए टीम मैनेजमेंट के पास अपनी रणनीतियाँ तैयार करने का सुनहरा मौका होगा. हालांकि, इससे पहले भारतीय फैंस के मन में टीम के कप्तान और उपकप्तान को लेकर कई सवाल चल रहे हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल के लिए भारत की 14 सदस्यीय टीम घोषित, अय्यर(कप्तान), अभिषेक, ईशान.....
ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए बीसीसीआई शुभमन गिल को टीम इंडिया की कमान सौंप सकती है. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के वनडे कप्तान के पद से हटने के बाद से ही वह यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उनकी अगुवाई में टीम इस फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन करती नजर आई है. इसके अलावा जब से शुभमन गिल वनडे कप्तान बने हैं, वह बतौर बल्लेबाज भी कमाल के नजर आए हैं. इसलिए भारतीय बोर्ड एक बार फिर उन पर भरोसा जता सकता है.
केएल राहुल होंगे उपकप्तान?
बात की जाए वनडे वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए उपकप्तान की, तो इस भूमिका के लिए केएल राहुल का चयन हो सकता है. हाल में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. 34 वर्षीय इस खिलाड़ी के पास वनडे क्रिकेट में काफी अनुभव है. मिडिल ऑर्डर में वह अपनी उपयोगी बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाने की क्षमता रखते हैं. ऐसे में आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में केएल राहुल की भूमिका और मौजूदगी टीम के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है.
तीसरे ODI के लिए बदली भारत की 15 सदस्यीय टीम, अब इन खिलाड़ियों को मिला गोल्डन चांस
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर