वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कब-कब टीम इंडिया खेलेगी अपने मैच? जानें सभी मैचों की तारीख

Published - 02 Oct 2026, 04:43 PM | Updated - 02 Oct 2026, 05:00 PM

TEAM INDIA

आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम सामने आ चुका है। भारतीय टीम (Team India) अपने अभियान की शुरुआत मजबूत इरादों के साथ करने उतरेगी। चलिए जानते है इस बार भारत शुभमन गिल की अगुवाई में आगामी विश्व कप में कहां-कहां खेलेगी।

Team India का पहला मैच किसके साथ?

423113

टीम इंडिया (Team India)अपने वर्ल्ड कप 2027 अभियान का आगाज 7 अक्टूबर को केप टाउन के प्रतिष्ठित न्यूलैंड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महामुकाबले से करेगी। पांच बार की चैंपियन कंगारू टीम के खिलाफ यह मैच टूर्नामेंट की दिशा-दशा तय करेगा।

इसके ठीक तीन दिन बाद, यानी 10 अक्टूबर को दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज करने वाला मुकाबला खेला जाएगा। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस हाई-वोल्टेज क्लैश को लेकर अभी से ही जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है।

अंपायर से भिड़े ऋषभ पंत, मैदान पर हुआ जमकर विवाद, कुछ देर बाद 10 रन पर आउट

ग्रुप स्टेज में भारत का मैच कहां-कहां ?

शुरुआती दो बड़े मैचों के बाद भारतीय टीम (Team India) 14 अक्टूबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। अफगानी स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की यह परीक्षा बेहद अहम होगी। इसके बाद 17 अक्टूबर को ब्लोमफोंटेन के मैदान पर भारत का सामना क्वालीफायर-ए टीम से होगा।

ग्रुप स्टेज का अपना अंतिम मुकाबला भारतीय टीम 24 अक्टूबर को सह-मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ विक्टोरिया फॉल्स के नए नवेले स्टेडियम में खेलेगी। यह पांचों मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल ने किया संन्यास का ऐलान, कहा: बोले- यह सपना अधूरा रह गया....

नॉकआउट कब और कहां होगा

इस बार वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज के बाद 25 अक्टूबर से 14 नवंबर तक सुपर-7 खेला जाएगा। भारतीय टीम ग्रुप-ए से टॉप टीमों में जगह बनाकर आगे बढ़ती है, तो उसका सामना सुपर-7 में अन्य टॉप टीमों से होगा।

इसके बाद टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मुकाबले 17 नवंबर को केप टाउन और 18 नवंबर को सेंचुरियन में खेले जाएंगे। वहीं, 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खिताबी जंग के साथ नए विश्व चैंपियन का फैसला होगा, जिसे जीतकर टीम इंडिया (Team India) तीसरी बार इतिहास रचना चाहेगी।

Tagged:

team india world cup 2027 World Cup 2027 Schedule
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

7 अक्टूबर 2027

ऑस्ट्रेलिया से
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com