गॉल टेस्ट में दुबारा बैटिंग करेंगे उतरेंगे केएल राहुल? कोच ने दिया बड़ा अपडेट

Published - 16 Aug 2026, 09:23 AM | Updated - 16 Aug 2026, 10:27 AM

Kl Rahul

गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को शनिवार को तगड़ा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) तीसरे सेशन के दौरान बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके. वह जैसे ही अपने अर्धशतक के करीब पहुंचने लगे तो उन्हें चोट के कारण रेस्ट करना पड़ा. वहीं, अब केएल राहुल (KL Rahul) की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय कोच ने बताया है कि क्या वह अब पहले मैच में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे या नहीं?

गॉल टेस्ट में दुबारा बैटिंग करेंगे उतरेंगे KL Rahul?

KL Rahul

केएल राहुल की फिटनेस ने भारतीय फैंस और टीम की टेंशन बढ़ा दी है. फॉर्म में चल रहे इस बल्लेबाज के अचानक इंजर्ड होकर रिटायर्ड हर्ट हो जाने से टीम को तगड़ा झटका लगा है. वहीं, अब उनकी चोट के बारे में बात करते हुए बल्लेबाजी कोच सितांशू कोटक ने कहा कि,

"केएल ने शानदार बल्लेबाजी की. उनको क्रैम्पस आ गए थे. दिन के अंत तक वह ठीक हो गए थे. एक बार जब आपको क्रैम्पस शुरू होते हैं तो फिर ये हैमस्ट्रिंग में पहुंचते हैं, फिर ग्रोइन में और फिर हाथ में, लेकिन इस समय वह बिल्कुल ठीक लग रहे हैं. इसलिए वह कल खेलने को तैयार होंगे."

देवदत्त पडिक्कल के शतक के साथ समाप्त हुआ इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर, टेस्ट क्रिकेट में अब कभी नहीं मिलेगा मौका

KL Rahul की तारीफ़ों के बांधे पुल

सितांशू कोटक ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि केएल राहुल (KL Rahul) एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो टीम के लिए काफी उपयोगी हैं. उन्होंने बताया,

वह ऐसे बल्लेबाज हैं, अगर आप देखेंगे तो वह वनडे में नंबर-5 या 6 पर बल्लेबाजी करते हैं. जब आप सीनियर बल्लेबाज होते हैं और आप किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहते हैं और टीम की मदद करते हैं. मुझे लगता है कि वह महान खिलाड़ी हैं. वह टीम के लिए काफी उपयोगी हैं.

श्रीलंका के खिलाफ खेली तूफ़ानी पारी

रिटायर्ड हर्ट होने से पहले केएल राहुल के बल्ले ने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर जमकर कहर बरपाया. भारत के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने ताबड़तोड़ रन बनाए और 162 गेंदों में 77 रन जड़ डाले. इस दौरान उनकी देवदत्त पाडिक्कल के साथ बड़ी साझेदारी भी हुई. दोनों ने टीम के लिए संयुक्त 150 रन जोड़े, जिसकी बदौलत भारत ने मैच के पहले दिन ही स्कोरबोर्ड पर 288 रन लगा दिए.

वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस तारीख से शुरू होंगे मुकाबले

Tagged:

team india kl rahul IND vs SL
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com