टीम इंडिया के लिए दूसरा अभिमन्यु ईश्वरन बनकर रह जाएगा ये खिलाड़ी, गंभीर नहीं देंगे डेब्यू का मौका
Table of Contents
भारतीय टीम (Team India) में खिलाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। कुछ को महज एक आईपीएल सीजन के आधार पर ही डेब्यू का मौका मिल जाता है, जबकि कई क्रिकेटर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं, कुछ बदकिस्मत खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ कुछ समय के लिए रहते हैं लेकिन उन्हें पदार्पण का अवसर नहीं दिया जाता है।
ऐसा ही कुछ अभिमन्यु ईस्वरन के साथ हुआ था, जो कुछ दौरों पर भारतीय टीम के साथ रहे लेकिन उन्हें हेड कोच गौतम गंभीर ने मौका ही नहीं दिया और फिर उनकी टीम इंडिया (Team India) से छुट्टी हो गई। अब ऐसा ही व्यवहार एक अन्य खिलाड़ी के साथ भी होता हुआ नजर आ रहा है, जिसे पहले तो श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए चुना ही नहीं गया था लेकिन बाद में जगह सेलेक्शन हुआ तो अभ्यास मैच के दौरान ही गंभीर ने संकेत दे दिया था कि उसे शायद ही डेब्यू का मौका मिले।
आकिब नबी को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान गंभीर कर सकते हैं पूरी तरह नजरअंदाज

जम्मू-कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जीत में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाने वाले आकिब नबी भी श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा हैं। हालांकि, उन्हें 15 अगस्त से 27 अगस्त तक होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मौका मिलेगा, इसकी संभावना कम ही नजर आती है।
हेड कोच गौतम गंभीर को आकिब पर शायद भरोसा नहीं है। इसी वजह से रणजी ट्रॉफी के दमदार प्रदर्शन के बावजूद आकिब को डायरेक्ट स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी। उन्हें बाद में जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में लाया गया।
रणजी में अच्छा करने के बावजूद गंभीर नहीं दे रहे आकिब को Team India के लिए डेब्यू का मौका
रिप्लेसमेंट के रूप में आकिब नबी की श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में एंट्री तो हो गई लेकिन उन्हें अभ्यास मैच में महज पांच ओवर की गेंदबाजी दी गई थी। इसी से साफ हो गया था कि दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को पहले मैच में तो मौका नहीं मिलेगा और ऐसा ही हुआ।
गाले में आज से शुरू हुए मुकाबले में भारत (Team India) ने अपनी प्लेइंग XI में आकिब को जगह नहीं दी है और मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है। माना जा रहा है कि आकिब को नजरअंदाज किए जाने के पीछे गौतम गंभीर हैं। अगर कोई खिलाड़ी गंभीर को प्रभावित नहीं कर पाता है या फिर उन्हें पसंद नहीं आता है तो फिर उसका टीम इंडिया में खेलना थोड़ा मुश्किल रहता है। इसी वजह से आकिब के भी डेब्यू की संभावना काफी कम नजर आ रही है।
फर्स्ट क्लास में आकिब नबी के आंकड़े
आकिब नबी ने 3 जनवरी 2020 को झारखंड के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की थी। उन्हें शुरुआती सीजन में उतनी सफलता नहीं मिली, लेकिन पिछले दो रणजी सीजन पूरी तरह से उनके नाम रहे। आकिब ने इन दो सीजन में कुल 104 विकेट लिए। जिसमें से 60 विकेट रणजी 2025-26 में आए।
इस तेज गेंदबाज ने अभी तक 43 मैचों में 18.63 की औसत से 162 विकेट लिए हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में दो अर्धशतकों की मदद से 999 रन बनाए हैं। देखना होगा कि उन्हें टीम इंडिया के लिए कब डेब्यू का मौका मिलता है।
यह भी पढ़ें: आगामी सीजन के लिए KKR ने किया अपने मेंटोर का ऐलान, इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी