आगामी सीजन के लिए KKR ने किया अपने मेंटोर का ऐलान, इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को सौंपी जिम्मेदारी
Table of Contents
KKR's franchise announced new mentor: आईपीएल में तीन बार खिताबी जीत दर्ज कर चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी सबसे सफल टीम है। इस टीम ने एक समय अपना अलग ही दबदबा स्थापित किया था लेकिन पिछले दो सीजन से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। हाल ही में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसी वजह से कोलकाता की टीम को अगले सीजन से पहले नए कप्तान की तलाश करनी होगी।
भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है और इसका मुख्य कारण बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान भी हैं। नाइट राइडर्स ग्रुप का दायरा सिर्फ आईपीएल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विदेशी टी20 लीग में भी अपनी टीमें उतरता है। IPL के अलावा, CPL, MLC और ILT20 में भी इसकी फ्रेंचाइजी मौजूद है। अब इन्हीं में से एक टीम ने अपने नए मेंटोर (Mentor) की घोषणा की है।
ILT20 2026 के लिए KKR की फ्रेंचाइजी ने नए Mentor का किया ऐलान

एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड से मंजूरी प्राप्त इंटरनेशनल लीग टी20 यानी ILT20 का आयोजन यूएई में होता है। इस लीग में नाइट राइडर्स ग्रुप की टीम का नाम अबू धाबी नाइट राइडर्स है। इस फ्रेंचाइजी ने अगले सीजन के लिए अपने नए मेंटोर (Mentor) के नाम का ऐलान कर दिया है।
ADKR ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन को टीम का मेंटोर (Mentor) नियुक्त किया है। वॉटसन IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स और MLC में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के साथ भी कोचिंग/मेंटोरिंग भूमिकाओं में जुड़े हुए हैं।
शेन वॉटसन बने अबू धाबी नाइट राइडर्स के नए मेंटोर
ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने दुनिया भर में टी20 क्रिकेट खेला है और इस फॉर्मेट को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। इसी वजह से नाइट राइडर्स ग्रुप ने उन्हें अपनी तीसरी फ्रेंचाइजी में जोड़ने का ऐलान किया है। अब ILT20 2026 में अबू धाबी नाइट राइडर्स के मेंटोर की भूमिका में वॉटसन नजर आएंगे। इसकी घोषणा ADKR ने सोशल मीडिया के माध्यम से की।
Another chapter in Purple awaits, this time in Abu Dhabi 💜
— Abu Dhabi Knight Riders (@ADKRiders) August 13, 2026
Welcome, Mentor Shane Watson! 🫡#WeAreADKR | #AbuDhabiKnightRiders pic.twitter.com/MJnf0QsLQz
IPL और MLC में नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की टीमों में वॉटसन की भूमिका
आईपीएल 2026 में शेन वॉटसन ने कोलकाता नाइट राइडर्स में हेड कोच अभिषेक नायर के साथ सहायक कोच के रूप में काम किया था। जब टीम काफी खराब प्रदर्शन कर रही थी तो कुछ फैंस ने उन्हें अगले सीजन के लिए मुख्य कोच बनाने की मांग भी की थी। इस साल आईपीएल के अलावा MLC यानी मेजर लीग क्रिकेट के हालिया सीजन में भी वॉटसन ने नाइट राइडर्स ग्रुप की लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (LAKR) के मेंटोर की भूमिका निभाई थी।
अब शेन वॉटसन ILT20 2026 में अबू धाबी नाइट राइडर्स की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस साल लीग का सीजन 22 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगा। अभी तक ADKR ने एक भी बार ख़िताब नहीं जीता है। ऐसे में इस बार ट्रॉफी जीतने के लिए टीम अपना पूरा जोर लगाती नजर आएगी।
यह भी पढ़ें: रविचंद्रन अश्विन ने बताया उस बल्लेबाज का नाम, जो टेस्ट में बनेगा टीम इंडिया के लिए नई ‘बिग थिंग’