देवदत्त पडिक्कल के शतक के साथ समाप्त हुआ इन 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर, टेस्ट क्रिकेट में अब कभी नहीं मिलेगा मौका

Published - 16 Aug 2026, 09:36 AM | Updated - 16 Aug 2026, 10:11 AM

Devdutt Padikkal

Devdutt Padikkal Century: अक्सर कहा जाता है कि सफल होने के लिए मेहनत के अलावा किस्मत का साथ मिलना भी जरूरी होता है और यह बात देवदत्त पडीक्कल पर फिट बैठती है। पडीक्कल काफी समय से घरेलू क्रिकेट में रनों की बारिश कर रहे थे लेकिन टेस्ट में उन्हें भारत की प्लेइंग XI में मौका नहीं मिल रहा था। श्रीलंका दौरे पर भी उनके बेंच पर ही रहने की संभावना थी लेकिन साई सुदर्शन के बाहर होने की वजह से उनके खेलने की संभावना बढ़ गई।

फिर देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) ने अभ्यास मैच में शतक जड़कर अपनी दावेदारी और भी मजबूत कर ली। इसी वजह से गॉल में खेले जा रहे टेस्ट में उन्हें मौका दिया गया और उन्होंने पहले ही दिन शतक बना दिया और अभी 131 रन बनाकर नाबाद हैं। माना जा रहा है कि उनकी सेंचुरी से अब कुछ बल्लेबाजों का करियर संकट में आ गया है और अब टेस्ट में उन्हें मौका मिलना मुश्कि है। इस लेख में हम ऐसे ही 3 भारतीय बल्लेबाजों का जिक्र करने जा रहे हैं।

Devdutt Padikkal के शतक से इन 3 भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ी मुश्किलें

1. रुतुराज गायकवाड़

Devdutt Padikkal Threat For Ruturaj Gaikwad

इस लिस्ट में पहला नाम रुतुराज गायकवाड़ का है, जो टेस्ट स्क्वाड में कई बार चुने जा चुके हैं लेकिन डेब्यू का मौका नहीं मिला। घरेलू क्रिकेट में रुतुराज को एक सॉलिड बल्लेबाज माना जाता है, जिसके पास शानदार तकनीक है। हाल ही में जब साई सुदर्शन इंजर्ड हुए तो रिप्लेसमेंट के रूप में उनका नाम भी सुर्ख़ियों में आया लेकिन उन्हें इग्नोर करते हुए चयनकर्ताओं ने सरफराज खान को चुना। रुतुराज के लिए पहले ही काफी स्पर्धा थी और अब देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए उनकी मुश्किलों में इजाफा कर दिया है।

2. करुण नायर

दाएं हाथ के बल्लेबाज करुण नायर को पिछले साल इंग्लैंड के दौरे पर मौका मिला था। उनकी वापसी लगभग 8 साल बाद हुई थी। घरेलू क्रिकेट में करुण ने काफी अच्छा किया था। इसी वजह से चयनकर्ता उन्हें दोबारा मौका देने पर मजबूर हुए थे। हालांकि, अनुभवी बल्लेबाज अच्छा करने में नाकाम रहा और फिर टीम से ड्रॉप कर दिया गया। करुण के लिए फिर से वापस आना पहले ही मुश्किल था और अब देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) की शतकीय पारी ने उनका टेस्ट करियर लगभग खत्म कर दिया है।

3. साई सुदर्शन

इस लिस्ट में तीसरा नाम खुद साई सुदर्शन का है, जो चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए और उनकी जगह नंबर-3 पर देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) ने शतक जड़ दिया। सुदर्शन को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू का मौका मिला था और इसके बाद से उन्हें हर सीरीज में खिलाया गया। हालांकि, उनका प्रदर्शन उस हिसाब का नहीं रहा है, जैसा सोचा गया था। यही वजह है कि फिट होने के बावजूद सुदर्शन की वापसी आसान नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाला इकलौता भारतीय, एक मैच में ही खत्म हो गया करियर

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com