वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस तारीख से शुरू होंगे मुकाबले

Published - 16 Aug 2026, 09:05 AM | Updated - 16 Aug 2026, 09:36 AM

World Cup

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का इंतजार सभी को है। टूर्नामेंट के लिए अभी से टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। कुछ समय पहले ही ICC ने फॉर्मेट में बदलाव की घोषणा की थी। वहीं, 12 वेन्यू के नामों का ऐलान भी किया था।

हालांकि, वर्ल्ड कप (World Cup) 2027 कब से शुरू होगा, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आई थी कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में अभ्यास मैचों का आयोजन हो सकता है और 8 अक्टूबर से मुख्य टूर्नामेंट की शुरुआत होगी लेकिन अब नई मीडिया रिपोर्ट्स में टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीख में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

World Cup 2027 की 2 अक्टूबर से हो सकती है शुरुआत

ICC ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) का शेड्यूल जारी नहीं किया है। सभी को बस इतना ही पता है कि टूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर की विंडो में खेला जाएगा। इसी वजह से फैंस की नजर आधिकारिक ऐलान पर है। इस बीच बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि क्रिकेट के सबसे बड़े इवेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर से हो सकती है।

इसकी वजह गांधी जयंती है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी शांति और अहिंसा को बढ़ावा देने वाले एक नेता की याद में उस दिन टूर्नामेंट शुरू करने की दिशा में काम कर रही है।

महात्मा गांधी की 157वीं जयंती बदलाव की वजह

World Cup 1

दरअसल, हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। उन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई और शांति व अहिंसा के मार्ग को अपनाया। इस बार उनकी 157वीं जयंती है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC 2027 वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) की शुरुआत 2 अक्टूबर से करने पर विचार कर रहा है।

महात्मा गांधी का भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका से भी गहरा जुड़ाव रहा है, जहां उन्होंने करीब 21 साल बिताए थे। ऐसे में भारत के राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के लिए गांधी जयंती के दिन वर्ल्ड कप का आगाज करना एक खास संदेश दे सकता है।

फाइनल मुकाबले की तारीख में नहीं होगा बदलाव

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2 अक्टूबर से वर्ल्ड कप (World Cup) 2027 की शुरुआत होती है तो फिर अभ्यास मैचों के आयोजन की तारीखों में भी बदलाव होगा। पहले 1 से 7 अक्टूबर तक वॉर्म-अप मैच होने थे और 8 अक्टूबर से मुख्य टूर्नामेंट का आगाज होना था। लेकिन अब 2 अक्टूबर से टूर्नामेंट शुरू हो सकता है और उसके एक हफ्ते पहले वॉर्म-अप खेले जा सकते हैं।

नए अपडेट के मुताबिक वर्ल्ड कप (World Cup) का आगाज भले ही गांधी जयंती वाले दिन से हो लेकिन फाइनल पहले की तरह ही 21 नवंबर को खेला जाएगा। ऐसे में सिर्फ ओपनिंग की तारीख में बदलाव हो सकता है, लेकिन टूर्नामेंट के समापन की तारीख नहीं बदलेगी।

यह भी पढ़ें: वीवीएस लक्ष्मण से पहले भी BCCI ने इन भारतीय दिग्गजों को सौंपी खास जिम्मेदारी, लिस्ट में धोनी समेत कई दिग्गजों के नाम

Tagged:

icc world cup 2027 World Cup 2027 Schedule
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com