वीवीएस लक्ष्मण से पहले भी BCCI ने इन भारतीय दिग्गजों को सौंपी खास जिम्मेदारी, लिस्ट में धोनी समेत कई दिग्गजों के नाम

Published - 15 Aug 2026, 04:11 PM | Updated - 15 Aug 2026, 05:05 PM

BCCI 2

भारत में क्रिकेट का संचालन बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल ऑफ इंडिया यानी BCCI द्वारा किया जाता है। बोर्ड समय-समय पर जरूरत के हिसाब से अपने साथ या फिर टीम इंडिया के लिए पूर्व खिलाड़ियों की किसी न किसी भूमिका में नियुक्ति करता आया है।

हाल ही में चर्चा हो रही कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया जा सकता है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब बीसीसीआई किसी दिग्गज पूर्व खिलाड़ी को कोई अहम रोल देने जा रही है। हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें बोर्ड द्वारा खास जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

लक्ष्मण से पहले BCCI ने इन 5 दिग्गजों पर भी जताया था भरोसा

1. एमएस धोनी (मेंटोर)

BCCI 3

टी20 वर्ल्ड कप का सातवां संस्करण 2021 में खेला गया था। इसका आयोजन 2020 में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण पोस्टपोन कर दिया गया था। इस टूर्नामेंट के लिए BCCI ने एमएस धोनी को टीम इंडिया का मेंटोर नियुक्त किया था, क्योंकि उन्होंने बतौर कप्तान तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती थीं और उन्हें बड़े टूर्नामेंट में कैसे खेला जाता है, इसकी अच्छी समझ है। इसके बावजूद भारतीय टीम ग्रुप सुपर-12 से आगे नहीं जा पाई थी।

2. रवि शास्त्री (टीम डायरेक्टर, हेड कोच)

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रवि शास्त्री ने संन्यास के बाद कई सालों तक कमेंटरी में अपना जलवा दिखाया लेकिन 2014 में BCCI ने उन्हें टीम इंडिया का डायरेक्टर बना दिया। इस भूमिका में उन्होंने करीब दो साल तक जिम्मेदारी संभाली। वहीं, फिर 2017 से लेकर 2021 तक भारतीय टीम के हेड कोच रहे। उनके कार्यकाल में भारत ने टेस्ट में काफी सुधार किया।

3. सचिन तेंदुलकर (क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य)

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी BCCI ने अहम जिम्मेदारी दी थी। सचिन को जून, 2015 में क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसमें उनके साथ सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण भी शामिल थे। इस समिति के सदस्य के रूप में सचिन ने कुछ महीनों तक ही कार्य किया था और 2016 में अलग हो गए थे। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय टीम सहित भारतीय क्रिकेट के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देना था।

4. राहुल द्रविड़ (NCA हेड ऑफ क्रिकेट, हेड कोच)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को BCCI ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकेडमी यानी NCA में हेड ऑफ क्रिकेट के रूप में 2019 में नियुक्त किया था। इस भूमिका में द्रविड़ ने 2021 तक कार्य किया और फिर उसी साल के अंत में टीम इंडिया के हेड कोच बन गए। द्रविड़ ने जून, 2024 तक जिम्मेदारी संभाली और भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भी बनाया।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए दूसरा अभिमन्यु ईश्वरन बनकर रह जाएगा ये खिलाड़ी, गंभीर नहीं देंगे डेब्यू का मौका

Tagged:

team india Sachin Tendukar MS Dhoni bcci Anil Kumble Rahul Dravid vvs laxman
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com