AUS vs BAN: तीसरे दिन भी बांग्लादेश ने दिखाया दम, अब जीत के सिर्फ इतने विकेट दूर
Table of Contents
AUS vs BAN Darwin Test Day 3: डार्विन में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश का दबदबा जारी है। इस मैच में अभी तक तीन दिन का खेल हुआ है, एक भी बार कंगारू टीम नियंत्रण में नहीं दिखी है। बांग्लादेश ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत जीत का माहौल बना दिया है।
मैच (AUS vs BAN) के तीसरे दिन बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी के आधार पर 228 रनों की अहम बढ़त हासिल की। इसके बाद, दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने निराश किया और उसके 4 विकेट गिर चुके हैं। बांग्लादेश की बढ़त से अभी भी ऑस्ट्रेलिया 67 रन पीछे है।
AUS vs BAN डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने पहली पारी में बनाए 426 रन
बांग्लादेश ने अपनी पारी 351/6 के स्कोर से शुरू की और जल्द ही सातवां विकेट गिर गया। हसन महमूद 14 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए। तैजुल इस्लाम ने 23 गेंदों में 17 रन बनाए और उनका विकेट 372 के स्कोर पर गिरा। हालांकि, एक छोर से मेहदी हसन मिराज ने मोर्चा संभाला हुआ था।
मेहदी हसन ने अपना अर्धशतक पूरा किया और स्कोर को भी 400 के पार पहुंचा दिया। 418 के स्कोर पर आउट होने से पहले उन्होंने 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली। AUS vs BAN डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश की पहली पारी का अंतिम विकेट इबादत हुसैन के रूप में गिरा, जो 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तस्कीन अहमद 14 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी में जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। वहीं, अपने टेस्ट करियर के 300 विकेट भी पूरे कर लिए।
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने किया निराश, स्मिथ-लाबुशेन भी बड़ी पारी खेलने में रहे नाकाम

AUS vs BAN डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में जेक वेदराल्ड और ट्रैविस हेड फ्लॉप रहे थे। ऐसा ही दूसरी पारी में भी हुआ। वेदराल्ड अपना खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि हेड 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने पारी को संभालते हुए स्कोर को 73 तक पहुंचाया लेकिन लाबुशेन को तैजुल इस्लाम ने आउट कर पार्टनरशिप ब्रेक कर दी।
यहां से स्मिथ को कैमरन ग्रीन का साथ मिला। इन दोनों ने भी संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 49 रन जोड़े लेकिन फिर ऑस्ट्रेलिया को चौथा और सबसे बड़ा झटका स्मिथ के रूप में लगा, जो 44 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया पर मंडरा रहा AUS vs BAN डार्विन टेस्ट हारने का खतरा
ऑस्ट्रेलिया की पारी को दिन खेल खत्म होने तक कैमरन ग्रीन और एलेक्स कैरी की जोड़ी ने संभालने का काम किया। इन दोनों के बीच 39 रनों की अविजित साझेदारी हो चुकी है। ग्रीन 43 और कैरी 19 रन बना चुके हैं। अब इनके ऊपर बड़ी साझेदारी करते हुए बांग्लादेश की बढ़त को खत्म करने के साथ ही बड़ा टारगेट सेट करने की नींव रखने की जिम्मेदारी भी होगी। बांग्लादेश की तरफ से अभी तक हसन महमूद ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए हैं।
अब चौथे दिन अगर ऑस्ट्रेलिया के शेष बल्लेबाजों ने बड़ी पारियां नहीं खेली तो पूरी संभावना है कि बांग्लादेश को ज्यादा बड़ा लक्ष्य नहीं मिलेगा कर फिर वो आसानी के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सकता है।
यह भी पढ़ें: 15 अगस्त को टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाला बना दुनिया का तीसरा देश
Tagged:
steve smith australia cricket team bangladesh cricket team Josh Hazlewood AUS vs BAN Mehdi Hasan Miraz