15 अगस्त को टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाला बना दुनिया का तीसरा देश

Published - 15 Aug 2026, 12:19 PM | Updated - 15 Aug 2026, 01:28 PM

Team India 16

Team India historical feat: भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 15 अगस्त से गाले में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के साथ हो गई है। इस मुकाबले के साथ भारतीय क्रिकेट ने इतिहास में एक और बड़ा अध्याय जोड़ दिया है। श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट भारत का 600वां टेस्ट मैच है, जिसके साथ टीम इंडिया यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की सिर्फ तीसरी टीम बन गई है।

भारत से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ही 600 या उससे ज्यादा टेस्ट खेल चुके हैं। साथ ही, भारत 600 टेस्ट खेलने वाला पहला एशियाई देश भी बन गया है।

Team India ने 600 टेस्ट का आंकड़ा किया हासिल, 94 साल में पूरा हुआ ऐतिहासिक सफर

Team India 16

भारत (Team India) ने 25 जून 1932 को लॉर्ड्स में अपना पहला टेस्ट मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच के साथ ही टीम इंडिया के टेस्ट सफर की शुरुआत हुई थी, जो अब 600 मुकाबलों तक पहुंच गया है। भारतीय टीम 15 अगस्त 2026 को अपना 600वां टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल रही है। इस तरह 94 साल में टीम इंडिया ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत की कोशिश जीत के साथ अपने इस ऐतिहासिक मैच को यादगार बनाने की होगी।

600 टेस्ट के साथ तीसरे नंबर पर भारत, इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया से पीछे

भारत ने 600 टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में जगह बना ली है। ये तीनों ही टीमें टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले देशों की सूची में टॉप-3 में शामिल हैं। इस सूची में इंग्लैंड पहले स्थान पर है, जिसने 1877 से अब तक 1,097 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भी 1877 में अपना पहला टेस्ट खेला था और अब तक 883 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। भारतीय टीम (Team India) 600 टेस्ट के साथ तीसरे स्थान पर है।

600वें टेस्ट में भारत की कप्तानी कौन कर रहा है?

गाले में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी युवा शुभमन गिल कर रहे हैं। BCCI ने पिछले साल रोहित शर्मा के टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद, गिल को टेस्ट कप्तान नियुक्त किया था। अभी तक भारतीय टीम ने गिल की अगुआई में घर से बाहर इंग्लैंड में ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी और अब श्रीलंका का सामना कर रही है।

श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में चयन के बावजूद इन 2 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा डेब्यू का मौका, पूरे दौरे पर वाटर बॉय बनकर आएंगे नजर

Tagged:

team india IND vs SL England Cricket Team australia cricket team Sri Lanka Cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com